क्रिकेट के जानकर भी नहीं बता पा रहे सेमीफाइनलिस्ट

Updated on 04-11-2022 05:55 PM

ऑस्ट्रेलिया में जारी टी20 वर्ल्ड कप 2022 सुपर-12 रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। सुपर-12 के दोनों ग्रुप की सभी 12 टीमों ने 4-4 मुकाबले खेल लिए हैं, लेकिन सेमीफाइनलिस्ट का फैसला अभी तक नहीं हो पाया है। दक्षिण अफ्रीका के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का सुनहरा मौका था, लेकिन टीम को पाकिस्तान के हाथों 33 रन से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि अब न्यूजीलैंड के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका है और अगर वह अपना अगला मैच जीतने में कामयाब होती है, तो जारी वर्ल्ड कप में सुपर-4 में पहुंचने वाली पहली टीम बनेगी। 

टी20 वर्ल्ड कप 2022 सुपर-12 में अब कुल 6 मुकाबले बचे हैं। पहला मैच न्यूजीलैंड और आयरलैंड के बीच आज खेला जाएगा। आयरलैंड की टीम भले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, लेकिन टीम ने क्वालीफाइंग राउंड में वेस्टइंडीज और फिर सुपर-12 में इंग्लैंड को धूल चटाई। अगर न्यूजीलैंड ये मुकाबला जीतती है तो वो सीधे- सुपर-4 में पहुंच जाएगी। लेकिन हारने पर टीम को सेमीफाइनल के स्थान के लिए ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के नतीजों पर निर्भर होना पड़ेगा। 

ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच आज सुपर-12 ग्रुप 1 का दूसरा मुकाबला होने वाला है। गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी। पहले ही मैच में टीम को न्यूजीलैंड ने धो दिया था, लेकिन उसके बाद से टीम की पटरी पर लौट आई थी। इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला बारिश की वजह से धुल गया था, लेकिन बाकी के अपने दो मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका और आयरलैंड को हराया है। 

ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला बड़े अंतर से जीतना होगा, जिससे सेमीफाइनल में पहुंचने की उसकी उम्मीद बरकरार रहे। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के मुकाबले में खराब है, ऐसे में उसे बेहतर स्थिति में लाने के लिए ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तना पर बड़ी जीत हासिल करनी होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.