चीनी राजदूत को वापस भेजो भारत के खिलाफ जहर उगल कर बुरे फंसे चेन सांग, नेपाल में जनता और सांसदों ने किया विरोध

Updated on 08-09-2023 02:13 PM
काठमांडू: भारत और नेपाल के संबंधों को खराब करने की कोशिश में चीन के राजदूत चेन सांग अब खुद ही घिर गए हैं। चीन में आम लोगों से लेकर राजनेता तक उनके बयान का विरोध कर रहे हैं। नेपाल में राष्ट्रीय एकता अभियान (REA) ने काठमांडू में चीनी दूतावास के सामने राजदूत को वापस भेजने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। अभियान ने नेपाल के आंतरिक मामलों में राजदूत के हस्तक्षेप को लेकर चिंता जताई। विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने चीनी राजदूत को वापस भेजो, कर्ज के जाल में न फंसें, हमारी संप्रभुता की रक्षा करें, हमारे मामलों में हस्तक्षेप बंद करें और चीनी विस्तारवाद का विरोध करें जैसे नारे लगाए।

REA के अध्यक्ष विनय यादव ने नेपाल-भारत संबंधों में तनाव पैदा करने वाले लापरवाह बयान देने के लिए चीनी दूतावास की आलोचना की। उन्होंने सरकार से राजनयिक चैनलों के माध्यम से इस मुद्दे को हल करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने चीन के कर्मों को भी याद दिलाया। उन्होंने कहा कि चीन की ओर से खासा सीमा को एकतरफा बंद करने से नेपाल में समस्या पैदा हुई है। लेकिन चीन पर हमारी सीमित निर्भरता के कारण प्रभाव न्यूनतम रहा है। जरूरत पड़ने पर भारत भोजन और बिजली का एक भरोसेमंद स्रोत रहा है और खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा हमारे लिए महत्वपूर्ण मुद्दे हैं।

सांसदों ने किया विरोध

नेपाल में सांसदों ने चीनी राजदूत के बयान का विरोध किया। गुरुवार को प्रतिनिधि सभा के अंतर्राष्ट्रीय संबंध और पर्यटन समिति के एक सत्र के दौरान सांसद माधव कुमार नेपाल, भीम आचार्य, वर्षा मान पुन, महंत ठाकुर, धवल शमशेर राणा, शिशिर खनाल, प्रेम सुवाल और प्रभु साह ने चीनी राजदूत के बयान पर आपत्ति जताई। सांसदों ने कहा कि चीन को नेपाल के बाकी देशों से संबंध को लेकर बोलने से बचना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि किसी भी देश को नेपाल के आंतरिक मामले में हस्तक्षेप से बचना चाहिए।

चीनी राजदूत ने उगला था जहर

चीनी राजदूत चेन ने कुछ दिनों पहले काठमांडू में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि नेपाल का दुर्भाग्य है कि भारत उसका पड़ोसी है। उन्होंने कहा था, 'दुर्भाग्य से भारत आपका पड़ोसी है, क्योंकि भारत एक बड़ा बाजार है, बड़ी संभावनाएं है, जिनका आप दोहन कर सकते हैं। लेकिन साथ ही नेपाल और अन्य पड़ोसियों के प्रति भारत की नीति अनुकूल नहीं है।' चीनी राजदूत के बयान का लगातार नेपाल में विरोध हो रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
 26 September 2026
सना/रियाद: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच यमन के हूती विद्रोहियों के शीर्ष नेता अब्दुल-मलिक अल-हूती ने सऊदी अरब के खिलाफ अब तक का सबसे तीखा बोला है। उन्होंने…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों का समर्थन किया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि ट्रंप प्रशासन संयुक्त राष्ट्र में बड़े…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र में कहा कि सिंधु नदी के पानी में पाकिस्तान के हिस्से को रोकने या उसका रास्ता बदलने की किसी…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार को लेकर चल रही जोरदार मांग के बीच पाकिस्तान, तुर्की और इटली वाले समूह ने इसका विरोध किया है। 12 सदस्यों वाले…
 26 September 2026
वॉशिंगटन: सऊदी अरब ने परमाणु हथियार बनाने के अपने इरादे को अभी तक छोड़ा नहीं है। खुफिया दस्तावेजों के हवाले से अमेरिकी अधिकारियों ने इसका खुलासा किया है। ये रिपोर्ट…
 26 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा संयुक्त राष्ट्र में दिए उस भाषण का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसमें…
 25 September 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में आयोजित यूएस-चीन समिट ( Donald Trump Xi Jinping Summit ) के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिसको लेकर डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की जा रही…
Advt.