1500 से अधिक मतदाता संख्या वाले मतदान केंद्रों पर सहायक मतदान केंद्र बनाए जाने का जल्द भेजें प्रस्ताव: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन

Updated on 29-02-2024 12:08 PM

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बुधवार को निर्वाचन सदन भोपाल से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। लोकसभा निर्वाचन-2024 की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ चर्चा की।

इस दौरान श्री राजन ने कहा कि 1500 से अधिक मतदाता संख्या वाले मतदान केंद्रों पर सहायक मतदान केंद्र बनाए जाने का जल्द से जल्द प्रस्ताव भेजे। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए प्राप्त हुए लंबित आवेदनों का एक सप्ताह में निराकरण करें। मतदाता सूची पूरी तरह से शुद्ध हो। मृत व दोहरी प्रवृष्टि वाले मतदाता ना हो, यह सुनिश्चित कराएं। सेक्टर अधिकारी मतदान केंद्रों का भ्रमण करें। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप गतिविधियों में तेजी लाएं। श्री राजन ने कहा कि 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके युवाओं का नाम जोड़ने अभियान चलाएं।

इन बिंदुओं पर की चर्चा

लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 1500 से अधिक मतदाता वाले मतदान केंद्रों के सहायक मतदान केंद्र बनाये जाने की कार्यवाही, मतगणना स्थल के प्रस्ताव की तैयारी का विवरण, स्पेशल एज्युकेटिव मजिस्ट्रेट की शक्तियां दिए जाने का प्रस्ताव, फॉर्म 6, 7, 8 के प्राप्त हुए आवेदनों का निराकरण, मतदाता फोटो पहचान-पत्रों का वितरण, विभिन्न नोडल अधिकारियों की नियुक्तियां, निर्वाचन सामग्री की व्यवस्था, मतदान दल / मतगणना दल का गठन एवं प्रशिक्षण दिनांक का निर्धारण, मतदान केंद्र की तैयारी, वल्नरेबिलिटी मैपिंग,स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का निर्धारण, एफएसटी, एसएसटी और वीएसटी दलों का गठन, नाकों का निर्धारण, इंटर स्टेट बॉर्डर मीटिंग, रिटर्निंग अधिकारी स्तर पर सूचना केंद्र की स्थापना, सम्पत्ति विरुपण दल का गठन, सहायक व्यय प्रेक्षक की नियुक्ति, रूट चार्ट का निर्धारण, स्पेशल पुलिस अधिकारी की नियुक्ति का प्रस्ताव, काउंटिंग टेबल का निर्धारण सहित निर्वाचन से संबंधित अन्य विषयों पर चर्चा की।

बैठक के दौरान अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजेश कुमार कौल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राकेश सिंह, तरूण राठी और श्री बसंत कुर्रे उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.