उषा को भारत वापस भेजो... जेडी वेंस ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा जो भड़क गए लोग, निशाने पर भारतीय मूल की पत्नी

Updated on 08-12-2025 01:35 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस माइग्रेशन को अमेरिकी ड्रीम की चोरी कहने पर निशाने पर आ गए हैं। वेंस पर दोहरा रवैया और जेनोफोबिक होने के आरोप लगाए जाने लगे और उनकी पत्नी को वापस भेजने की मांग होने लगी। जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस भारतीय मूल की हैं। इसकी शुरुआत वेंस की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट से हुई, जिसमें अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने दावा किया कि बड़े पैमाने पर प्रवासन से अमेरिकी वर्कर्स के मौके छीन लिए जाते हैं। वेंस लगातार प्रवासियों को अमेरिका के लोगों के काम के मौकों के लिए खतरा बताते रहे हैं।

पत्नी को भारत वापस भेजने की मांग

एक यूजर ने वेंस के मैसेज पर पलटवार करते हुए कहा, 'इसका मतलब है कि आपको उषा, उनके भारतीय परिवार और अपने बाइरेशियल बच्चों को वापस भारत भेजना होगा।' एक अन्य यूजर ने लिखा, टशायद रिपब्लिकन नॉमिनेशन का एक रास्ता ऐसा भी है जिसमें आपको अपनी पत्नी, उनके परिवार और बच्चों को परेशान नहीं करना पड़ता।ट
यह पहली बार नहीं है जब वेंस ने बड़े पैमाने पर माइग्रेनशन को निशाना बनाया है। हाल ही में न्यूयॉर्क पोस्ट के एक पॉडकास्ट पर वेंस ने कहा था कि 'अमेरिकियों के लिए उन पड़ोसियों को पसंद करना पूरी तरह से सही और स्वीकार्य है जिनकी जाति (रेस), भाषा या रंग उनके जैसा हो।' अक्सर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बातों को दोहराने वाले वेंस ने बाइडन प्रशासन को एक ऐसे इमिग्रेशन सिस्टम के लिए दोषी ठहराया, जिसने बंटवारे को बढ़ावा दिया।

पत्नी के धर्म पर टिप्पणी से हुआ था विवाद

जब पॉडकास्ट में वेंस से पूछा गया कि क्या ट्रंप प्रशासन ने बिना दस्तावेज वाले सभी प्रवासियों को निर्वासित करने की योजना बनाई है। तो उन्होंने जवाब दिया कि हम जितना हो सके उतने लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। इसके पहले वेंस पिछले महीने विवादों में आए थे, जब उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी हिंदू पत्नी उषा वेंस एक दिन उनके ईसाई धर्म को अपना लेंगी।

टर्निंग पॉइंट USA कार्यक्रम में बोलते हुए जेडी वेंस ने कहा था कि उषा उनके साथ चर्च जाती हैं और वह सच में चाहते हैं कि वह एक दिन ईसाई धर्म अपना लें। बाद में विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने सफाई दी थी कि उषा का धर्म बदलने का कोई इरादा नहीं है और वह उनकी मान्यताओं का सम्मान करते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.