वर्चुअल सुनवाई के दौरान सीनियर एडवोकेट ने बीयर पी:गुजरात हाईकोर्ट का मामला, वकील पर कोर्ट की अवमानना का मामला शुरू

Updated on 02-07-2025 02:00 PM

गुजरात हाईकोर्ट में वर्चुअल सुनवाई के दौरान एक सीनियर एडवोकेट के बीयर पीने का वीडियो सामने आया है। मामले का नोटिस लेते हुए हाईकोर्ट ने सोमवार को वकील के खिलाफ अदालत की अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू कर दी।

वीडियो 26 जून का है। इसमें सीनियर एडवोकेट भास्कर तन्ना जस्टिस संदीप भट्ट के सामने मग से बीयर पीते दिख रहे हैं। अवमानना कार्यवाही कर रही जस्टिस एएस सुपेहिया और जस्टिस आरटी वच्छानी की बेंच ने तन्ना के आचरण को अपमानजनक बताया।

अवमानना कार्यवाही के दौरान तन्ना बेंच के सामने वर्चुअली पेश न हों, कोर्ट ने

इसके लिए भी आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि आदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के सामने रखा। अगर वे अनुमति देते हैं तो इसे अन्य बेंचों के पास भी भेजा जाएगा। बेंच ने तन्ना को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

कोर्ट बोला- सीनियर एडवोकेट के दर्जे पर पुनर्विचार की जरूरत 

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि इस तरह की हरकतों का असर नए वकील पर पड़ता है, क्योंकि वे सीनियर वकीलों को रोल मॉडल और गाइड के रूप में लेते हैं।

तन्ना का व्यवहार उन्हें दिए गए सीनियर एडवोकेट के विशेषाधिकार को अपवित्र करता है। उन्हें दिए गए सीनियर वकील के पदनाम पर पुनर्विचार की जरूरत है।

कोर्ट ने रजिस्ट्री को रिपोर्ट तैयार करके अगली सुनवाई में पेश करने और वीडियो सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है। मामले की सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी।

कुछ दिन पहले एक शख्स गुजरात हाईकोर्ट की वर्चुअल सुनवाई के दौरान टॉयलेट में बैठा था। एक चेक बाउंस मामले में जस्टिस निर्जर एस देसाई सुनवाई कर रहे थे। वर्चुअल सुनवाई में समद बैटरी नाम से एक शख्स टॉयलेट सीट पर बैठा दिखा। एक मिनट के इस वीडियो में यह शख्स मोबाइल जमीन पर रखकर टॉयलेट करता दिखा था।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले 

इस साल की शुरुआत में भी एक शख्स टॉयलेट से गुजरात हाईकोर्ट की वर्चुअल सुनवाई में शामिल हुआ था। तब कोर्ट ने उस पर 2 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था। कोर्ट ने उसे दो हफ्तों तक हाईकोर्ट के बगीचों की सफाई की 'कम्युनिटी सर्विस' करने का भी आदेश दिया था।

वहीं, 2020 में गुजरात हाईकोर्ट ने एक वकील पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया था, क्योंकि वह वर्चुअल सुनवाई के दौरान सिगरेट पी रहा था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.