'तारक मेहता' के Asit Modi पर यौन उत्‍पीड़न का सनसनीखेज आरोप, 'मिसेज सोढ़ी' Jennifer Mistry ने दर्ज करवाई श‍िकायत

Updated on 11-05-2023 08:33 PM
टीवी का पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल 'तारक मेहता' में 'रोशन सिंह सोढ़ी' की पत्नी का किरदार निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। 'मिसेज सोढ़ी' का रोल निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने शो के प्रड्यूसर असित मोदी पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस ने असित कुमार मोदी के अलावा प्रोजेक्ट हैड सोहेल रमानी और एग्जक्यूटिव प्रड्यूसर जतिन बजाज के खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट की शिकायत दर्ज करवाई है।


हमारी सहयोगी वेबसाइट ई-टाइम्स के मुताबिक, जेनिफर मिस्त्री ने दो महीने पहले ही शूटिंग से दूरी बना ली थी। वह आखिरी बार 7 मार्च को सेट पर पहुंची थीं। बताया जाता है कि सोहेल और जतिन बजाज ने एक्ट्रेस की बेइज्जत किया था, जिसके बाद वह सेट से लौट आईं।

'मिसेज सोढ़ी' ने लगाया असित मोदी पर यौन उत्पीड़न का आरोप

जब इस बारे में Jennifer Mistry Bansiwal ने बात करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने अभी किसी भी प्रकार से टिप्पणी करने से मना कर दिया। मगर ये बात जरूर कही कि उन्होंने शो को छोड़ दिया है। जेनिफर कहती हैं, 'मेरा आखिरी एपिसोड 6 मार्च को आया था। मुझे सेट पर प्रोजेक्ट हैड सोहेल रमानी और एग्जक्यूटिव प्रड्यूसर जतिन बजाज ने बेइज्जत किया और नीचा दिखाया।'

Mrs Sodhi ने बताया घटना के बारे में सबकुछ

'तारक मेहता' की 'मिसेज सोढ़ी' ने बताया कि 'होली पर उनकी एनिवर्सरी थी। ये दिन था 7 मार्च। उसी दिन ये घटना हुई। वह कहती हैं, 'मैंने काम से छुट्टी लेकर जाने के लिए चार बार पूछा। मुझे वह जाने नहीं दे रहे थे। सोहेल ने मेरी गाड़ी को जबरदस्ती रोका। मैंने उनसे कहा भी कि मैंने 15 साल इस शो के साथ काम किया है और मेरे साथ ऐसे जबरदस्ती नहीं कर सकते हैं। इसके बाद सोहेल ने मुझे धमकी दी। मैंने असित कुमार मोदी, सोहेल रमानी और जतिन बजाज के खिलाफ यौन उत्‍पीड़न की शिकायत दर्ज करवाई है।'

मेरी गाड़ी को जबरदस्ती रोका और धमकाया: मिसेज सोढ़ी

जेन‍िफर आगे कहती हैं, 'मैंने पहले ही टीम को बता दिया था कि मेरी शादी की सालगिरह है और मुझे उस दिन हाफ डे चाहिए होगा। मेरी बेटी भी है जो होली के लिए मेरा इंतजार कर रही थी। मगर मेकर्स ने मुझे जाने नहीं दिया। मैंने ये भी कहा कि मैं दो घंटे के ब्रेक के बाद वापस लौट आऊंगी। मगर वे नहीं माने। वह अक्सर मेल एक्टर के साथ एडजस्ट कर लेते हैं। इस शो में लोग बहुत ही पुरुषवादी सोच से पीड़ित लोग हैं। जतिन ने मेरी कार को जबरदस्ती रोका। ये सब सीसीटीवी फुटेज में भी कैद है। ये घटना 7 मार्च की है। मुझे लगा कि ये लोग मुझे कॉल करेंगे। लेकिन 24 मार्च को सोहेल ने मुझे नोटिस भेजा कि मैंने शूट छोड़ा था, इसलिए वह मेरा पैसा काट रहे हैं। उन्होंने मुझे डराया।'

'पैसे ऐंठने की कोशिश कर रही हो'

जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने कहा, '4 अप्रैल को, मैंने उन्हें व्हाट्सएप पर जवाब दिया कि मेरा यौन उत्पीड़न हुआ है। मैंने एक ड्राफ्ट भेजा और उन्होंने मुझे यह कहते हुए लौटा दिया कि मैं उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश कर रही हूं। मैंने उस दिन फैसला किया कि अब तो मुझे सार्वजनिक माफी चाहिए। मैंने एक वकील की मदद ली। 8 मार्च को मैंने असित मोदी, सोहेल रमानी और जतिन बजाज को नोटिस भेजा। मुझे इस पर कोई जवाब नहीं मिला है, लेकिन मुझे यकीन है कि वे इसे देख रहे होंगे और मामले की जांच कर रहे होंगे।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.