सेंसेक्स और निफ्टी नए रेकॉर्ड पर, ICICI Bank और Bandhan Bank ने किया कमाल

Updated on 29-07-2024 02:48 PM
नई दिल्ली: बैंकिंग और आईटी शेयरों में तेजी के दम पर आज शेयर बाजार नए रेकॉर्ड पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 400 अंक से अधिक तेजी के साथ ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया जबकि निफ्टी भी पहली बार 24,900 अंक के ऊपर चला गया। इस तेजी में आईसीआईसीआई बैंक और इन्फोसिस का सबसे ज्यादा योगदान है। सेंसेक्स 0.51 फीसदी यानी 416.62 अंक की तेजी के साथ 81,749.34 अंक के ऑल-टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया। दूसरी ओर निफ्टी भी 0.58 परसेंट यानी 145.6 अंक की तेजी के साथ 24,980.45 अंक पर पहुंच गया। बीएसई पर एनटीपीसी और इंडसइंड बैंक में तेजी आई है जबकि पावर ग्रिड और टाइटन में गिरावट आई है। इसी तरह एनएसई पर एनटीपीसी और बीपीसीएल में तेजी आई है जबकि डॉ रेड्डीज और टाटा कंज्यूमर में गिरावट दिख रही है।ब्रॉडर मार्केट्स में निफ्टी स्मॉलकैप में 0.92 परसेंट की तेजी आई है जबकि मिडकैप 0.53 परसेंट तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। एफएमसीजी और फार्मा को छोड़कर सभी सेक्टर्स में तेजी आई है। निफ्टी पीएसयू बैंक में सबसे ज्यादा 2.43 फीसदी तेजी आई है। आईसीआईसीआई बैंक में शुरुआती कारोबार में दो फीसदी से अधिक तेजी आई। पहली तिमाही में बैंक का प्रॉफिट उम्मीद से बेहतर रहा है। लोन ग्रोथ में तेजी और हेल्दी कोर लेंडिंग इनकम से बैंक के प्रॉफिट में सुधार आया है। इसी तरह एनटीपीसी में तीन फीसदी से अधिक तेजी आई है। पहली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछले साल के मुकाबले 11 फीसदी बढ़कर 4,511 करोड़ रुपये रहा। बंधन बैंक का शेयर नौ फीसदी से ज्यादा तेजी से खुला। पहली तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 47 फीसदी तेजी के साथ 1,063 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की समान तिमाही में यह 721 करोड़ रुपये रहा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.