सलमान खान, कपिल शर्मा को भेजा मुफ्त राशन, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करने की मांग

Updated on 21-02-2024 12:31 PM
भोपाल। आजकल मोबाइल पर आनलाइन गेमिंग का चलन बढ़ गया है। मनोरंजन जगत से जुड़े कई सेलेबिटीज भी विज्ञापनों में आनलाइन गेमिंग एप का प्रचार करते नजर आते हैं। भोपाल शहर के एक सामाजिक संगठन सिंधु सेना ने इस पर चिंता प्रकट की है और जूपी एवं अन्य आनलाइन गेम का प्रचार कर रहे कपिल शर्मा, सलमान खान एवं अन्य अभिनेताओं से मांग की है कि वे इनका प्रचार करना बंद करें, ताकि युवा पीढ़ी का भविष्य खराब न हो।

युवा पीढ़ी को अपना शिकार बना रही आनलाइन गेमिंग

सिंधु सेना अध्यक्ष राकेश कुकरेजा ने कहा कि आनलाइन गेमिंग भी एक तरह का जुआ ही है। यह आनलाइन गेमिंग खासकर युवा पीढ़ी को अपना शिकार बना रही है। आनलाइन गेम में अच्छी-खासी रकम हार जाने से हताश लोग आए दिन खुदकुशी करने जैसा कदम उठा रहे है। अभिनेताओं को हमारा समाज विशेषकर युवा पीढ़ी एक आदर्श के रूप में देखती है एवं उनके नक्शे कदम पर चलती है। ऐसे में समर्थ अभिनेताओं द्वारा आनलाइन गेम का प्रचार उन्हें हताशा और मौत के मुंह में धकेल रहा है। ये अभिनेता इतने सक्षम है कि अगर ये जुए या सट्टेबाजी जैसे इन आनलाइन गेम्स का प्रचार न भी करें, तो इनके घर में राशन की कमी नहीं होगी। इस पर भी यदि उन्हें ऐसा लगता है तो सिंधु सेना द्वारा उन्हें राशन भेजा गया है और हम उनसे अपील करते हैं कि युवा पीढ़ी का ख्याल करते हुए वह इनका प्रचार करना बंद करें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.