इंदौर-एदलाबाद हाईवे पर बनेंगे सात पुल, जनवरी तक पूरा होगा काम

Updated on 05-04-2024 12:16 PM

 इंदौर । इंदौर-खंडवा एदलाबाद हाईवे पर सात पुल बनाए जाएंगे। बरसात को देखते हुए एनएचएआइ ने निर्माण एजेंसी को काम में तेजी लाने पर जोर दिया है। वैसे इन दिनों तेजाजी नगर से सिमरोल के बीच चार पुलों का निर्माण एक साथ शुरू कर दिया है। एनएचएआइ ने इन्हें बनाने के लिए जनवरी 2025 का समय एजेंसी को दिया है। ये सारे पुल अंडर पास रहेंगे, ताकि गांव में आने-जाने के लिए वाहनों को सड़क पार करने में आसानी हो।

216 किमी लंबे हाईवे में तीन टनल और सात पुल हैं। चमेलीदेवी कालेज, उमेरीखेड़ा, चोखी ढाणी, सिमरोल, भेरूघाट, बाईग्राम और बड़वाह पर पुल का काम चल रहा है। यहां गांव में पहुंचने के लिए अंडर पास रहेगा, जहां से छोटे वाहनों को निकलने के लिए रास्ता रहेगा। जनवरी तक इन ब्रिज को बनाना है। इसके चलते एजेंसी ने काम तेज कर दिया है।
चमेलीदेवी कालेज के पास बनने वाले पुल 50 फीसद पूरा हो चुका है। वहां तीन पिलर पर केपिंग हो चुकी है। उमरीखेड़ा पुल 20 फीसद काम हुआ है। इन दिनों एजेंसी तेजाजी नगर से सिमरोल के बीच बनने वाले इन ब्रिज को जून तक 70-80 फीसद बनाने में लगा है।
जुलाई से तीसरी टनल भी
हाईवे में बनने वाली तीसरी टनल की मंजूरी मार्च में मिली है। उसके साथ ही मेघा कंस्ट्रक्शन ने पहाड़ी की खोदाई शुरू कर दी है। एजेंसी के पास तीसरी बनाने के लिए जुलाई तक का समय है। बरसात के दिनों में टनल के भीतर काम किया जाएगा, जबकि पूरा प्रोजेक्ट जनवरी 2025 तक पूरा करने की डेडलाइन है। काम की गति को देखते हुए एनएचएआइ ने तीन महीने बढ़ा कर रखी है। अप्रैल 2025 तक सड़क तैयार करना है।
12 स्थानों पर एनिमल कारिडोर
वाहनों के साथ ही हाईवे निर्माण में जानवरों का ध्यान रखा गया है। जंगल से निकलने वाले रास्ते पर 12 एमिनल कारिडोर बनाए जाएंगे। इसके माध्यम से वन्यप्राणी जंगल में एक और से दूसरी तरफ आसानी से निकल सकेंगे। कारिडोर के लिए वन विभाग ने स्थान चिन्हित कर रखे है। यहां निर्माण अगले कुछ सप्ताह में शुरू किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.