सातवीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी

Updated on 28-11-2023 12:52 PM

भोपाल राजधानी के अरेरा हिल्स इलाके में स्थित भीम नगर में रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने अपने घर में फांसी लगा ली। वह सातवीं कक्षा में पढ़ती थी। घटना सोमवार दोपहर की है। पुलिस को अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे यह मालूम नहीं चल पाया है कि उसने यह कदम क्यों उठाया। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद किशोरी का शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

यह है मामला

अरेरा हिल्स थाना पुलिस के अनुसार 13 वर्षीय लक्ष्मी पारकर भीम नगर में रहती थी और कक्षा सातवीं में पढ़ती थी। स्वजनों ने पुलिस को बताया कि सोमवार को लड़की ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस का कहना है कि मृतका के कमरे की तलाशी में फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। साथ ही परिजन अभी गमगीन हैं। इस कारण उनके बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। पुलिस के मुताबिक स्वजन के बयान दर्ज होने के बाद ही सुसाइड करने का सही कारण सामने आ सकता है। फिलहाल पुलिस द्वारा बालिका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में कुछ और खुलासा हो सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.