दिसंबर में MP में कड़ाके की ठंड:जबलपुर-ग्वालियर में ज्यादा ठंड रहेगी; भोपाल-इंदौर में भी कंपकंपी

Updated on 01-12-2022 05:47 PM

मध्यप्रदेश में दिसंबर में कड़ाके की ठंड गिरेगी। इससे पूरा प्रदेश कंपकंपा जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 5 दिसंबर से ठंड का असर बढ़ेगा। जबलपुर और ग्वालियर सबसे ज्यादा कंपकंपाएंगे तो भोपाल-इंदौर में भी ठंड का असर रहेगा। हिल स्टेशन पचमढ़ी, नौगांव में पारा 5 डिग्री के नीचे रहने के आसार है। वहीं, अधिकांश शहरों में पारा 8 डिग्री के नीचे ही रहने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार, हिमालय से आ रही उत्तरी हवाओं के कारण दो-तीन दिन से भोपाल, इंदौर समेत प्रदेशभर में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दो-तीन दिन और ऐसा ही रहने का अनुमान है, लेकिन इसके बाद पारा तेजी से लुढ़केगा और कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

इसलिए गिरेगा तापमान
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सिर्फ हवाएं उत्तरी होने के कारण प्रदेश भर में कई इलाकों में तापमान गिर रहा है। हिमालय पर अभी उम्मीद के मुताबिक बर्फबारी नहीं हुई है। ऐसा ईरान से हवाएं नहीं आने के कारण हो रहा है। अब तक स्ट्रॉन्ग विंड सिस्टम नहीं बनने के कारण तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं की गई है। अब 5 दिसंबर से अच्छी ठंड होने की उम्मीद है। तब न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। तब रात का पारा अधिकांश इलाकों में 8 डिग्री के नीचे जा सकता है।

जबलपुर और ग्वालियर में ज्यादा ठंड रहेगी
मौसम विभाग की मानें तो दिसंबर के पहले सप्ताह में से ठंड का जोर शुरू होगा। सबसे ज्यादा ठंड ग्वालियर और जबलपुर के साथ बुंदेलखंड के इलाकों में रहेगी। इसके अलावा, रायसेन और भोपाल में भी अच्छी ठंड पड़ सकती है। उज्जैन और इंदौर में हवाएं के रुख पर ठंड के तेवर निर्भर हैं। अभी इंदौर में हवाएं नार्दनली होने के कारण उतने ज्यादा तापमान नीचे नहीं आ पा रहे हैं।

अभी तापमान में उतार-चढ़ाव
वर्तमान में प्रदेश के कई कई शहरों में पारे में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार की रात की बात करें तो बैतूल, भोपाल, नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन, पचमढ़ी, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, दमोह, मंडला, नरसिंहपुर, नौगांव, रीवा, सतना, उमरिया आदि शहरों में पारे में एक डिग्री तक बढ़ोतरी रही। दूसरी ओर, छिंदवाड़ा, सिवनी, सीधी, धार, गुना, ग्वालियर, इंदौर में पारे में गिरावट दर्ज की गई है।

नवंबर में रही रिकॉर्ड ठंड
मध्यप्रदेश में नवंबर में रिकॉर्ड ठंड पड़ी। भोपाल में अभी तक नवंबर महीने में पिछले 13 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यानी नवंबर की रातें सबसे सर्द रहीं। 13 साल बाद 10 डिग्री के नीचे यानी 9.8 डिग्री तक तापमान पहुंचा है। इससे पहले 2009 में नवंबर महीने में सबसे कम रात का पारा 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 22 साल में दूसरी बार नवंबर की रातें सबसे सर्द रहीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
भोपाल। सड़कों पर हूटर और बत्ती लगाकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस अब सख्त रुख अपनाने वाली है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर प्रदेशभर में 1…
 02 August 2026
 भोपाल। भोपाल की जनता को स्वच्छ पानी के स्थान पर सीवेज युक्त दूषित जल पीने के लिए मजबूर किया जारहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य…
 02 August 2026
भोपाल। स्टूडेंट्स के एजुकेशनल रिकॉर्ड को डिजिटल, सुरक्षित और एक मंच पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन स्टूडेंट ID' पहल की शुरुआत की है। इसके तहत…
 02 August 2026
भोपाल। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण राजपूत के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी में देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर नशे में धुत दो युवकों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। भानपुर ब्रिज के पास…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की गुणवत्ता और नाप-तौल में हो रही धांधली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा…
 02 August 2026
 भोपाल। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने नई व्यवस्था लागू की है।…
 02 August 2026
भोपाल। भोपाल से दक्षिण भारत का हवाई कनेक्शन लगातार कमजोर हो रहा है। चैन्नई, तिरूपति एवं कोच्चि तक लंबे समय से उड़ान नहीं है। हाल ही में बेंगलुरू उड़ान के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक अनोखा और अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने आया। आकाशवाणी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
Advt.