दुर्ग में आइसक्रीम पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट:जलाराम लॉज में ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, 3 युवतियों समेत 7 अरेस्ट

Updated on 29-06-2026 01:15 PM
दुर्ग-भिलाई छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्थित इंद्रा मार्केट के जलाराम लॉज में आइसक्रीम पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। इस लॉज के नीचे मिठाई और आइसक्रीम की दुकान भी संचालित थी, जहां नए ग्राहकों को आने की अनुमति नहीं थी और केवल उन्हीं पुराने ग्राहकों को एंट्री मिलती थी जिनके नंबर पहले से सेव थे।

आसपास के लोगों को इसकी जानकारी थी; पुलिस ने पुख्ता खबर पर पहले जवान को फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा, फिर अंदर से हरी झंडी मिलते ही छापा मारकर 5 घंटे कार्रवाई की। इस छापेमारी में आपत्तिजनक सामान के साथ लॉज संचालक, 3 युवतियां और ग्राहकों सहित कुल 8 लोग पकड़े गए, जिनसे पूछताछ जारी है।

अब जानिए पूरा मामला

दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम रविवार दोपहर करीब 3 बजे तीन गाड़ियों से जलाराम लॉज पहुंची। टीम ने पहले एक पुलिसकर्मी को फर्जी ग्राहक बनाकर अंदर भेजा। जैसे ही उसने अंदर देह व्यापार चलने की पुष्टि करते हुए मैसेज भेजा, बाहर मुस्तैद पुलिस टीम ने एक साथ लॉज में दबिश दे दी।

ऊपर लॉज, नीचे मिठाई दुकान

जांच में सामने आया है कि जहां कार्रवाई हुई, उसके नीचे मिठाई दुकान और आइसक्रीम पार्लर है, जबकि ऊपर बने लॉज में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। आसपास के लोगों को इसकी जानकारी थी। नए कस्टमर को यहां आने नहीं दिया जाता था, पुराने कस्टमर जिनके नंबर सेव थे बस उन्हें ही एंट्री मिलती थी। पुलिस को भनक लगी तो रेड मारी। मौके से आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं।

आपत्तिजनक स्थिति में मिले महिला-पुरुष

आईपीएस हर्षित मेहर और डीएसपी भारती मरकाम की निगरानी में हुई इस रेड के दौरान पुलिस को तीन महिलाएं और दो पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। मौके पर सेक्स रैकेट का संचालक विजय गुजराती भी मौजूद था।

पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर मौके से करीब 20 हजार रुपए कैश, चार मोबाइल फोन, 80 कंडोम के पैकेट और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की। शुरुआती पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सभी आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया।

दो ग्राहक और तीन महिलाएं गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में पीटा एक्ट की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत केस दर्ज किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में देह व्यापार संचालित करने वाला जलाराम लॉज का ऑनर विजय गुजराती, ग्राहक नारायण देशमुख और तमाशा कुमार साहू शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि तीनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

केवल चुने हुए ग्राहकों को ही एंट्री

जांच में ये बात भी सामने आई है कि, लॉज में हर किसी की एंट्री नहीं थी। केवल उन्हीं लोगों को अंदर आने दिया जाता था, जिनका मोबाइल नंबर पहले से सेव रहता था। इससे आशंका जताई जा रही है कि पूरा काम प्लानिंग से संचालित हो रहा था।

मार्केट के मेन रोड में लंबे समय से चल रहा था देह व्यापार

स्थानीय लोगों के मुताबिक, इंदिरा मार्केट के मेन रोड पर संचालित इस लॉज, मिठाई दुकान और आइसक्रीम पार्लर में लंबे समय से देह व्यापार चल रहा था, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं थी। जब पुख्ता जानकारी मिली, तो सिटी कोतवाली और एसीसीयू की टीम ने फुलप्रूफ प्लान बनाया।

छापेमारी में कोई कानूनी कमी न रह जाए, इसलिए पहले एक पुलिसकर्मी को फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा गया और फिर पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
भिलाई: दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र में चैन स्नैचिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी कोई शातिर अपराधी नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई…
 23 September 2026
बेमेतरा जिले के मंगरघटा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगा है। दो ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के सरपंच…
 23 September 2026
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में नवविवाहिता ने चूहे मारने की दवा खा ली। मंगलवार को अंबिकापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 4-5 महीने पहले…
 23 September 2026
धमतरी जिले में SBI कियोस्क संचालक ने खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। आरोप है कि ग्राम कोरा में SBI के कियोस्क का संचालन करने…
 23 September 2026
रायपुर का गोलबाजार गणेशोत्सव इस बार भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति की ओर से भगवान गणपति का स्वर्ण…
 23 September 2026
धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने तथा उन्हें गांव के विकास और निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय…
 23 September 2026
’रायपुर । कोरिया जिले के कदमनारा ग्राम पंचायत में एक पहाड़ी के नीचे जोबा पारा आश्रित ग्राम है। यंहा लगभग दो दर्जन आदिवासी परिवार निवासरत हैं। इसी पहाड़ी के नीचे…
 22 September 2026
धमतरी । शाम की खुली हवा में साइकिल के पहियों के साथ जब बेटियां रुद्री से गंगरेल की ओर आगे बढ़ीं, तो उनके साथ आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता का संदेश…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान…
Advt.