जिम्बाब्वे के खिलाफ हार के बाद घुटने पर बैठ रोते-बिलखते नजर आए शादाब खान

Updated on 28-10-2022 06:07 PM

जिम्बाब्वे के खिलाफ हार ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को किस तरह से तोड़ दिया, इसका नजारा आप मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों के चेहरे से लगा सकते हैं। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में जिम्बाब्वे के खिलाफ गुरुवार को मिली एक रन से हार से पाकिस्तान का सेमीफाइनल की दौड़ से पत्ता कट सकता है। पाकिस्तान को पहले भारत के खिलाफ करीबी मैच में चार विकेट से हार झेलनी पड़ी और फिर जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को एक रन से हरा दिया। इस हार के बाद उप-कप्तान शादाब खान का एक अनसीन वीडियो सामने आया है।

शादाब ड्रेसिंग रूम के पास घुटने के बल बैठकर रोते-बिलखते नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान क्रिकेट फैन्स के लिए यह काफी दिल तोड़ने वाला है। शादाब खान ने इस मैच में बढ़िया गेंदबाजी की और चार ओवर में महज 23 रन देकर तीन विकेट लिए।

हालांकि वह बल्ले से कुछ नहीं कर सके और 14 गेंद पर 17 रन बनाकर आउट हो गए। पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को 20 ओवर में आठ विकेट पर 130 रनों के स्कोर पर रोक दिया था, लेकिन जवाब में पाकिस्तानी टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 129 रन ही बना पाई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.