'शाहरुख और आर्यन खान ने रखी थी लक्ष्मी पूजा', रजत बेदी ने सुनाया 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के शुरू होने का किस्सा

Updated on 17-10-2025 01:17 PM
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने हाल ही में नेटफ्लिक्स सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' से डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा है। इस सीरीज में बॉलीवुड के तमाम कलाकारों के बीच रजत बेदी भी नजर आए। रजत ने इस सीरीज से अपने करियर के कमबैक के लिए शाहरुख और आर्यन को लेकर आभार व्यक्त किया है।

बता दें कि रजत ने 1990 के दशक में फिल्मों में अपना करियर शुरू किया था। हालांकि 2000 के दशक के बीच तक जब उन्होंने देखा कि करियर सही नहीं चल रही थीं, तो वो विदेश जाकर रहने लगे। एक नए इंटरव्यू में रजत ने बताया है कि शाहरुख के साथ उनका जुड़ाव 1990 के दशक से है। उन्होंने ये भी बताया कि शाहरुख और उनके बेटे आर्यन के बीच बदलते रिश्तों को देखना उन्हें कितना अच्छा लगा है।

परिवार और शो के कलाकारों के लिए 'लक्ष्मी पूजा' का आयोजन

'रेडियो नशा' से बातचीत में रजत ने बताया कि खान परिवार ने प्रोडक्शन शुरू करने से पहले अपने ऑफिस में करीबी दोस्तों, परिवार और शो के कलाकारों के लिए 'लक्ष्मी पूजा' का आयोजन रखा था। उन्होंने कहा, 'शो शुरू होने से पहले, ऑफिस में लक्ष्मी पूजा हुई और सभी करीबी दोस्तों, परिवार के सदस्यों और शो से जुड़े लोगों को इसमें बुलाया गया। तो उस दिन, मैं शाहरुख और आर्यन को सीन और बाकी सब चीजों के बारे में बात करते हुए देख रहा था और मैं सोच रहा था कि आर्यन कैसे बड़ा हो गया है।'

रजत को टाइगर कहकर पुकारा

रजत उन कलाकारों में से एक थे जिन्हें इस शो के ट्रेलर प्रिव्यू स्क्रीनिंग के लिए शाहरुख के अपने घर 'मन्नत'में बुलाया था। उन्होंने शाहरुख के घर को याद करते हुए कहा कि मन्नत के अंदर जाना बकिंघम पैलेस जाने जैसा था। उन्होंने बताया था कि इस स्क्रीनिंग के दौरान जब शाहरुख मेहमानों से बात कर रहे थे तो उन्होंने रजत को टाइगर कहकर पुकारा और रजत को गुजरे हुए दिन याद आ गए।

इसलिए उन्होंने रजत को टाइगर कहना शुरू कर दिया

बताते चलें कि रजत साल 1995 में आई फिल्म 'जमाना दीवाना' की मेकिंग के दौरान रमेश सिप्पी के असिस्टेंट के तौर पर काम कर रहे थे। चूंकि रजत नाम का वहां एक और असिस्टेंट था इसलिए शाहरुख, जो फिल्म के स्टार थे, ने उन्हें टाइगर कहना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा था, 'शाहरुख उस समय नए कलाकार थे लेकिन पहले से ही बहुत व्यस्त स्टार रहे हैं। वो तब मेरे साथ एक दोस्त की तरह व्यवहार करते थे। वह मुझे मेकअप रूम में बुलाया करते और काफी बातें करते। जो भी उनके दिमाग में होता। मुझे अभी भी सब कुछ याद है, अच्छा और बुरा।'

रजत बेदी की फिल्में

रजत ने 1990 के दशक के अंत में फिल्मों से शुरुआत की और जल्द ही सपोर्टिंग रोल में नजर आने लगे। एक्टर 'कोई मिल गया', 'इंटरनेशनल खिलाड़ी', 'जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.