शाहरुख खान की लाडली सुहाना ने 'मन्नत' में करवाया फोटोशूट, कातिल अदाएं देख यह बोले फैन्स

Updated on 19-04-2023 09:26 PM
इस वक्त हर तरफ शाहरुख खान और गौरी खान की लाडली सुहाना खान की ही चर्चा हो रही है। सुहाना जहां भी जाती हैं, चर्चा का विषय बन जाती हैं। सुहाना खान फिल्म 'द आर्चीज' से एक्टिंग डेब्यू कर रही हैं। उनकी फिल्म रिलीज होने में अभी वक्त है, पर सोशल मीडिया पर वह लंबे समय से कहर ढा रही हैं। सुहाना खान दिन-ब-दिन ग्लैमरस और बेहद खूबसूरत होती जा रही हैं। फैन्स भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाते। अब सुहाना अपनी कुछ नई तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं।

Suhana Khan ने हाल ही मम्मी Gauri Khan के लिए घर पर ही फोटोशूट करवाया और उसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को सुहाना के फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इनमें सुहाना वाइट कलर की क्रॉप शर्ट और जीन्स पहने नजर आ रही हैं। लेकिन जिस अंदाज में सुहाना ने पोज दिए हैं, उसने फैन्स के दिलों पर छुरियां चला दी हैं।

फैन्स हुए फिदा, दिलकश कमेंट

लोग सुहाना की कातिल अदाओं और दिलकश आंखों की तारीफें किए जा रहे हैं। एक फैन ने सुहाना की इन तस्वीरों पर लिखा है, 'बहुत ही खूबसूरत।' एक यूजर ने लिखा है, 'उफ्फ, क्या कातिल अदा है। मार डालोगी क्या?' लेकिन एक फैन तो सिंगर ही बन गया और उसने लिखा, 'तुझे देखा तो ये जाना सनम। प्यार होता है दीवाना सनम।'

गौरी की कॉफी टेबल बुक का हिस्सा

सुहाना खान ने यह फोटोशूट मम्मी गौरी खान की कॉफी टेबल बुक 'माय लाइफ इन डिजाइन' के लिए करवाया है। सुहाना ने भाई आर्यन और अबराम व पापा शाहरुख खान के साथ भी तस्वीरें क्लिक करवाईं, जो चर्चा में हैं।

अमिताभ बच्चन के नाती संग जुड़ा नाम

सुहाना खान अपने लिंक-अप के कारण भी चर्चा में हैं। उनका नाम अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के साथ जोड़ा जा रहा है। कुछ हफ्ते पहले एक वीडियो सामने आया था, जिसमें अगस्त्य, सुहाना को ड्रॉप करते हुए फ्लाइंग किस कर रहे थे। तभी से चर्चा उठने लगी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

'द आर्चीज' में दिखेगा सुहाना का जलवा


प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें को सुहाना की डेब्यू फिल्म The Archies जल्द ही रिलीज होगी। इस फिल्म को ज़ोया अख्तर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में मिहिर आहूजा, अगसत्य नंदा, वेदांग रैना और खुशी कपूर भी नजर आएंगी। बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी खुशी भी 'द आर्चीज' से एक्टिंग डेब्यू कर रही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.