शाहरुख खान की 'जवान' को मिलेगी 'पठान' से भी बंपर ओपनिंग रिलीज से पहले ही 175 करोड़ की हुई डील

Updated on 21-08-2023 12:57 PM
शाहरुख खान की 'जवान' को रिलीज होने में अब बस 16 दिन बचे हैं। सितंबर की शुरुआत होते ही 7 तारीख को बॉक्‍स ऑफिस पर नई इबारत लिखने की तैयारी है। 'किंग खान' के फैंस की बेसब्री बढ़ती जा रही है। काउंटडाउन बस अब शुरू होने वाला है। 'पठान' की बंपर सक्‍सेस के बाद स‍िनेमाघरों को पूरा भरोसा है कि शाहरुख की यह फिल्‍म पहले ही दिन से नया रिकॉर्ड बनाएगी। खासकर फिल्‍म के वीडियो टीजर को मिले रेस्‍पॉन्‍स के बाद इस हाई-ऑक्‍टेन एक्‍शन फिल्‍म ने हर किसी को दीवाना बना दिया है। अब खबर है कि एटली के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म ने रिलीज से पहले ही 175 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। जबकि पिक्‍चर अभी बाकी है मेरे दोस्‍त!

'Jawan' में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्‍या मल्‍होत्रा जहां प्रमुख रोल में हैं, वहीं दीपिका पादुकोण भी इसमें कैयिमो कर रही हैं। समझा यह भी जा रहा है कि एटली ने अपने फेवरेट सुपरस्‍टार थपलपति विजय को भी फिल्‍म में कैमियो रोल के लिए कास्‍ट किया है। 'पठान' ने ओपनिंग डे पर 57 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड कलेक्‍शन किया था। इसमें से सिर्फ हिंदी वर्जन से 55 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। चर्चा है कि उत्तर भारत और पश्‍च‍िम भारत में फिल्‍म के थ‍िएट्र‍िकल राइट्स यानी सिनेमाघरों में रिलीज के अध‍िकार 150 करोड़ रुपये में बिके हैं।

नॉर्थ और वेस्‍ट इंडिया के लिए 150 करोड़ की डील

'बॉलीवुड हंगामा' की रिपोर्ट के मुताबिक, डॉ. जयंतिलाल गाडा की 'पेन मरुधर' ने उत्तर भारत और पश्‍च‍िम भारत में फिल्‍म को रिलीज के लिए थ‍िएट्र‍िकल राइट्स खरीदे हैं। इस रिपोर्ट में कहा गया है, 'उत्तर और पश्‍च‍िम भारत में 'जवान' की रिलीज के लिए पेन मरुधर ने राइट्स खरीदे हैं और इसके लिए 150 करोड़ रुपये एडवांस में दिए गए हैं। कंपनी को पूरा भरोसा है कि Shahrukh Khan की 'जवान' सिनेमाघरों में रिकॉर्ड ओपनिंग लेगी। ऐसे में यह फिल्‍म नए रिकॉर्ड बना सकती है।'

बिहार, ओडिशा में भी 'जवान' के लिए करोड़ों की डील

इसके अलावा बिहार में फिल्‍म की रिलीज के लिए 'प्रकाश फिल्‍म्‍स' ने राइट्स लिए हैं। इसके लिए 5-6 करोड़ रुपये अदा किए गए हैं। जबकि ओडिशा में फिल्‍म की रिलीज के लिए 'राजश्री फिलम्‍स' ने 4.5 करोड़ रुपये की मिनिमम गारंटी दी है। शाहरुख खान की इस फिल्‍म को 'पठान' से भी ज्‍यादा बंपर ओपनिंग मिलने की संभावना है, इसकी वजह ये है कि फिल्‍म के डायरेक्‍टर एटली से लेकर विजय सेतुपति और नयनतारा को लेकर साउथ में जबरदस्‍त क्रेज है। 'पठान' ने देशभर में 540.51 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था। इसमें से सिर्फ हिंदी में 521.95 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

तमिलनाडु और केरल में 'जवान' की रिलीज के लिए दिए 22 करोड़ रुपये

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि तमिलनाडु में 'श्री गोकुलम' ने फिल्‍म को थ‍िएटर में रिलीज करने के लिए मेकर्स के साथ 15 करोड़ रुपये की डील की है, जबकि केरल के लिए यह राइट्स 7 करोड़ रुपये में बिके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.