शहबाज शरीफ ने फिर बघारी शेखी, भारत के हाथों पिटाई को बता रहे पाकिस्तान की जीत, कैबिनेट मीटिंग में खुलेआम बोला झूठ

Updated on 31-07-2025 02:39 PM
इस्लामाबाद: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान का मान मर्दन कर दिया था, लेकिन पाकिस्तान के नेता शेखी बघारने से बाज नहीं आते। पाकिस्तान के प्रधानंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को एक बार फिर शेखी बघारी और कहा कि जीत से बढ़कर कुछ भी नहीं है। उन्होंने भारत के साथ सैन्य टकराव में पाकिस्तान की स्वघोषित जीत की तारीफ करते हुए इसे दुनिया को आश्चर्य में डालने वाला मौका बताया। कैबिनेट की बैठक में बोलते हुए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान की जीत की चर्चा दुनिया भर में हो रही है।

पाकिस्तानी पीएम ने बघारी शेखी

दिलचस्प बात ये है कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री खुलेआम झूठ बोल रहे हैं, जबकि भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर उसके 11 एयरबेस पर बमबारी की थी। इसमें एक तो उसकी राजधानी इस्लामाबाद और पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय रावलपिंडी के बेहद पास स्थित है। भारतीय हमले में ध्वस्त पाकिस्तानी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें पूरी दुनिया ने देखी हैं।
ऐसा लगता है कि पाकिस्तान को बेइज्जती से कोई फर्क नहीं पड़ता, तभी तो प्रधानमंत्री कैबिनेट बैठक में झूठ बोल रहे हैं। इस दौरान शहबाज शरीफ ने फील्ड मार्शल असीम मुनीर की अग्रिम मोर्चे पर नेतृत्व के लिए तारीफ की और पाकिस्तानी वायु सेना के प्रदर्शन की भी सराहा।

भारत के खिलाफ बताई ऐतिहासिक जीत

शहबाज शरीफ ने डींग मारते हुए कहा कि पाकिस्तानी सेना के शानदार प्रदर्शन से भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत मिली। उन्होंने कहा, हमारे बलों ने जिस तरह प्रदर्शन किया, उससे दुनिया दंग रह गई। उन्होंने कहा, 'हमारे बलों ने जिस तरह का प्रदर्शन किया, उससे दुनिया दंग रह गई।'

ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान की बेइज्जती

जम्मू-कश्मीर स्थित पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद भारत औऱ पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे। आतंकवादी हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 7 मई की सुबह ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था, जिसके बाद दोनों देशों के बीच युद्ध छिड़ गया था। 87 घंटे तक चले संघर्ष के दौरान भारत ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस को निशाना बनाया। पाकिस्तान ने सैकड़ों मिसाइलें और ड्रोन भारत के ऊपर दागे लेकिन भारतीय सशस्त्र बलों ने उन्हें हवा में ही ढेर कर दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.