'इमरान खान का जीते जी पोस्टमार्टम कराना चाहते हैं शहबाज शरीफ

Updated on 07-11-2022 05:22 PM

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हुए हमले को लेकर मौजूदा पीएम शरबाज शरीफ का बयान वायरल हो रहा है। इसमें वह खान को पोस्टमार्टम कराने की सलाह देते नजर आ रहे हैं। शहबाज कहते हैं कि 'इमरान को 4 गोलियां लगी हैं, 8 गोलियां लगी हैं या 16 गोलियां लगी हैं... यह देश को बताना चाहिए। आखिर अब तक पोस्टमार्टम क्यों नहीं हुआ।' पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के इस बयान को सुनकर लोग हैरान हैं कि क्या उन्हें नहीं पता कि पोस्टमार्टम तो मरे हुए लोगों का होता है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स लिख रहे हैं कि क्या शहबाज इमरान का जीते जी ही पोस्टमार्टम कराना चाहते हैं?

इस मामले में अब तक FIR दर्ज न होने को लेकर पीएम शहबाज ने कहा, 'अगर ऐसा है तो ये पंजाब सरकार से पूछें। आखिर पंजाब में तो उन्हीं की सरकार है, मेरी तो नहीं। पंजाब में उन्हीं का आईजी है, उन्हीं का मुंसिफ है।' दरअसल, खान का आरोप कि उनकी हत्या के प्रयास के मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई, क्योंकि शिकायत से सेना के जनरल का नाम हटाए जाने तक अधिकारी मामला दर्ज करने से इनकार कर रहे हैं। 

इमरान ने इन 3 लोगों पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप
पंजाब प्रांत के वजीराबाद जिले में 'हकीकी आजादी मार्च' के दौरान खान के कंटेनर पर 2 बंदूकधारी हमला किया था। इस गोलीबारी में खान के दाहिने पैर में गोली लगी थी। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के प्रमुख खान ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, गृहमंत्री राणा सनाउल्ला और मेजर जनरल फैसल नसीर ने उन्हें जान से मारने की साजिश रची। जैसे कि 2011 में पंजाब के पूर्व गवर्नर सलमान तासीर की धार्मिक उन्मादियों के हाथों हत्या कराई गई थी।

आरोप सही साबित हुआ तो छोड़ दूंगा पीएम पद: शहबाज
शनिवार को शहबाज ने कहा कि खान पर हमले से संबंधित किसी भी साजिश में उनकी संलिप्तता पाए जाने पर वह पद छोड़ देंगे। शहबाज ने कहा, 'अगर खान सबूत देते हैं कि मैं या गृह मंत्री या सैन्य अधिकारी साजिश में शामिल थे, तो मैं एक मिनट के लिए भी प्रधानमंत्री नहीं रहूंगा। मैं इस्तीफा दे दूंगा।'

शहबाज ने कहा कि खान की ओर से लगाए गए आरोपों ने पाकिस्तान की नींव पर प्रहार किया है और वह देश को अस्थिरता से बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सेना के खिलाफ सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खान सिर से पांव तक झूठे हैं और वह पाकिस्तान को तबाह करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.