शहडोल संभाग को मिली पासपोर्ट कार्यालय की सौगात

Updated on 02-03-2024 07:20 PM

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा है कि शहडोल संसदीय क्षेत्र में पासपोर्ट कार्यालय खुल जाने से शहडोल, अनूपपुर, उमरिया एवं समीपवर्ती जिलों के नागरिकों को आवागमन में सुगमता होगी। पासपोर्ट कार्यालय खुल जाने से अब भोपाल या जबलपुर नही जाना पड़ेगा। समय की बचत भी होगी। उन्होंने कहा कि आमजनों की सुविधा के लिए पासपोर्ट हेतु दस्तावेज पेपरलेस होगा और 15 दिवस के अंदर डाक से पासपोर्ट आवेदक के घर पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी को तत्काल पासपोर्ट की जरूरत है, तो 24 घंटे के अंदर देने की भी व्यवस्था रहेगी। राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने यह विचार शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर शहडोल में पासपोर्ट कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किये।

केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने पासपोर्ट कार्यालय शहडोल का फीता काटकर शुभारंभ किया तथा कार्यालय का अवलोकन कर यहां उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी भी ली।

श्री कुलस्ते ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने के लिये 15 नवम्बर 2023 से विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में योजनाओं का सीधा लाभ पात्र लोगों को दिया गया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 तक भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार हाइवे, जलमार्ग, रेल मार्ग जैसी कई आधुनिक परिवहन सुविधाए आमजनों को देने के लिए तत्परतापूर्वक निरंतर कार्य रही है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि शहडोल में पासपोर्ट कार्यालय खुल जाने से विद्यार्थियों, व्यवसायियों व अलग-अलग क्षेत्र के लोगों एवं व्यापारियों को पासपोर्ट बनवाने के लिए बड़े शहर नहीं जाना पडे़गा। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार आमजनों की सुविधा के लिए कई नवाचार कर रही हैं।

क्षेत्रीय सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने कहा कि शहडोल में पासपोर्ट कार्यालय खुल जाने से शहडोल संभाग व समीपवर्ती जिलों के लोगों को पासपोर्ट बनवाने की बड़ी सुविधा मिल गई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस संसदीय क्षेत्र के विकास के नये आयाम स्थापित किये जांएगे।

विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि शहडोल में पासपोर्ट कार्यालय खुल जाने से पासपोर्ट के लिए अब दूर नही जाना पडे़गा और समय पर पासपोर्ट भी मिल सकेगा।

पासपोर्ट कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर विधायक जैतपुर श्री जयसिंह मरावी, श्री बृजेश कुमार (भारतीय डाक सेवा) पोस्ट मास्टर जनरल जबलपुर, भारतीय विदेश सेवा क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी श्री शितांशु चौरसिया, पूर्व अध्यक्ष महिला एवं वित विकास निगम श्रीमती अमिता चपरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा, पूर्व विधायक श्रीमती प्रमिला सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष श्री घनश्याम जायसवाल और समाज सेवी श्री कमलप्रताप सिंह उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.