शहीद अरुण खेत्रपाल के भाई ने किया Ikkis का रिव्‍यू: अगस्त्य को गले लगाया, कहा- मैं रोना नहीं रोक पाया

Updated on 31-12-2025 01:02 PM
अमिताभ बच्‍चन के नाती अगस्‍त्‍य नंदा, दिवंगत धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत की फिल्‍म 'इक्‍कीस' नए साल के मौके पर 1 जनवरी 2026 को रिलीज हो रही है। श्रीराम राघवन के डायरेक्‍शन में बनी यह एक बायोग्राफी वॉर ड्रामा है, जो भारतीय सेना के अधिकारी और टैंक कमांडर, शहीद सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जिंदगी की वीर गाथा है। महज 21 साल की उम्र में, 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान बसंतर की लड़ाई में उन्‍होंने शहादत प्राप्‍त की। उनकी बहादुरी के लिए उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। 'इक्‍कीस' की रिलीज से पहले अब शहीद अरुण खेत्रपाल के छोटे भाई मुकेश खेत्रपाल ने फिल्‍म का रिव्‍यू किया है। श्रीराम राघवन ने मुकेश के लिए फिल्‍म की स्‍पेशल स्‍क्रीनिंग रखी थी। मुकेश इस दौरान भावुक हो गए।

सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की हिम्मत, बहादुरी और शहादत को श्रद्धांजलि फिल्म 'इक्कीस', अगस्त्य नंदा की बड़े पर्दे पर पहली फिल्‍म है। वह इससे पहले जोया अख्‍तर की 'द आर्चीज' से एक्‍ट‍िंग डेब्‍यू कर चुके हैं, लेकिन यह 'नेटफ्ल‍िक्‍स' पर रिलीज हुई थी। 'इक्‍कीस' से अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया भी डेब्‍यू कर रही हैं। जबकि दिवंगत धर्मेंद्र की यह आख‍िरी फिल्‍म है।

'इक्कीस' देख बोले मुकेश खेत्रपाल- मैं रोना बंद नहीं कर पाया

'इक्कीस' देखने के बाद अरुण खेत्रपाल के भाई मुकेश खेत्रपाल काफी भावुक नजर आए। उन्‍होंने फिल्म निर्माता श्रीराम राघवन से बात करते हुए कहा, 'मेरी शिकायत यह है कि आपने मुझे रुला दिया। आपने मुझे कुछ ऐसी बातें फिर से याद दिला दीं, जो मेरे दिमाग में थीं और पल-पल, जब मैंने इसे स्क्रीन पर देखा, तो मैं इतना भावुक हो गया कि मैं रोना बंद नहीं कर पाया।'

'इक्‍कीस' की फिल्‍म समीक्षा में बोले- ये ट्रेलर से 100 गुना बेहतर

'इक्‍कीस' की फिल्‍म समीक्षा करते हुए मुकेश खेत्रपाल ने आगे कहा, 'अब जब मैंने फिल्म देख ली है, तो मैं यह जरूर कहूंगा कि हमने फिल्म का जो ट्रेलर देखा, यह मूवी उससे 10 गुना या शायद 20 गुना या 100 गुना बेहतर है। ओह, शानदार।'

अगस्‍त्‍य नंदा को गले लगाकर कहा- आप जिंदगीभर अरुण रहेंगे

मुकेश खेत्रपाल ने फिल्‍म में सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का किरदार निभाने वाले अगस्त्य नंदा की भी तारीफ की। कहा, 'आप दुनिया के लिए जो भी हों, आप जिंदगीभर अब अरुण ही रहेंगे। कोई आपसे यह छीन नहीं सकता। बहुत बढ़िया।' यह कहते हुए उन्होंने अगस्त्य को गले लगा लिया।

मुकेश छाबड़ा ने भी किया 'इक्‍कीस' का रिव्‍यू

इसके पहले कास्‍ट‍िंग डायरेक्‍टर मुकेश छाबड़ा ने भी सोशल मीडिया पर 'इक्कीस' का 'ईमानदारी' से रिव्यू किया था। उन्होंने लिखा, 'अभी-अभी 'इक्कीस' देखी - एक ऐसी फिल्म जो पूरी तरह दिल से बनाई गई है। कोमल, ईमानदार कहानी जो खत्म होने के बाद भी आपके साथ रहती है। धर्मेंद्र सर... क्या ग्रेस है, क्या गहराई है। अगर यह आपकी आखिरी फिल्म है, तो यह सच में दिल तोड़ देती है। आपने हमें कुछ बहुत ही भावुक और महत्वपूर्ण दिया है। आपको याद किया जाएगा, सर। और जयदीप अहलावत - हैट्स ऑफ। मुझे सच में इसकी उम्मीद नहीं थी, मुझे सरप्राइज होकर खुशी हुई।'

अगस्‍त्‍य नंद और सिमर भाटिया की तारीफ

मुकेश छाबड़ा ने अगस्‍त्‍य नंदा के लिए आगे लिखा, 'अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया का गर्मजोशी से स्वागत है। दोनों स्क्रीन पर बहुत अच्छे लगे। प्यारी आंखें, शानदार केमिस्ट्री। अगस्त्य की मासूमियत और ईमानदारी सच में चमकती है। विवान शाह और सिकंदर खेर का खास जिक्र बनता है, बेहतरीन काम। और सबसे ऊपर श्रीराम राघवन। द मैन। द मास्टर। एक दिल को छू लेने वाली फिल्म, ईमानदारी से बनाई गई। ऐसा सिनेमा जो अपना सा लगता है।'

अमिताभ बच्‍चन ने किया 'इक्‍कीस' का रिव्‍यू

करीब एक हफ्ते पहले भी 'इक्‍कीस' की स्‍पेशल स्‍क्रीनिंग रखी गई थी। तब अमिताभ बच्‍चन ने अपने नाती की फिल्‍म देखकर ब्‍लॉग लिखा था। उन्‍होंने 'इक्‍कीस' का रिव्‍यू करते हुए कहा, 'जब मैंने नाती को 'इक्कीस' में बेहतरीन काम करते देखा... वह समय जब उसकी मां, श्वेता को ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया जा रहा था, क्योंकि उसे प्रसव पीड़ा हो रही थी... उसका जन्म... कुछ ही घंटों बाद उसे गोद में लेना, और इस बात पर चर्चा करना कि क्या उसकी आंखें नीली थीं... उस समय तक जब वह थोड़ा बड़ा हुआ और उसे अपनी बाहों में लिया, और वह मेरी दाढ़ी से खेलता था... उसके बड़े होने तक... एक्टर बनने के उसके निजी फैसले तक, और आज रात उसे फ्रेम में देखना। जब भी वह फ‍िल्म के फ्रेम में आता है तो मैं उससे नजरें नहीं हटा पाता।'

बिग बी बोले- कुछ बनावटी नहीं, बस अरुण खेत्रपाल

अमिताभ बच्‍चन ने आगे लिखा, 'उसकी मैच्योरिटी, उसके परफॉर्मेंस में बिना मिलावट वाली ईमानदारी, उसकी मौजूदगी उस किरदार को सही ठहराती है जिसे वह निभाता है... कुछ भी बनावटी या दिखावटी नहीं, बस अरुण खेत्रपाल सैनिक, जिसने 21 साल की उम्र में अपनी बहादुरी से 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान देश की रक्षा की... कुछ भी ज्यादा नहीं, बस हर शॉट में परफेक्शन... जब वह फ्रेम में होता है तो आप सिर्फ उसे ही देखते हैं... और यह कोई नाना नहीं बोल रहा है, यह सिनेमा का एक अनुभवी दर्शक बोल रहा है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.