शाहिद अफरीदी की एशिया लायंस नई चैंपियन, फाइनल में वर्ल्ड जायंट्स को दी 7 विकेट से मात

Updated on 21-03-2023 09:48 PM
दोहा: एशिया लायंस और वर्ल्ड जायंट्स के बीच आज यानी 20 मार्च को लीजेंड्स लीग क्रिकेट का फाइनल मुकाबला दोहा में खेला गया। फाइनल मैच में शाहिद अफरीदी की आगुवाई वाली एशिया लायंस ने वर्ल्ड जायंट्स को एकतरफा मुकाबला हराया। वर्ल्ड की टीम पूरे मैच में फींकी नजर आई। न ही वह बल्लेबाजी और न ही गेंदबाजी में अपनी छाप छोड़ पाए। ऐसे में गत विजेता वर्ल्ड जायंट्स ने एलएलसी 2023 का फाइनल मुकाबला इतने विकेट से गंवा दिया। वहीं एशिया लायंस ने एलएलसी का अपना पहला खिताब दूसरे सीजन में ही जीत लिया। अब सिर्फ इंडिया महाराजा एकमात्र टीम रह गई है जो लीजेंड्स लीग क्रिकेट मास्टर्स की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई है। हालांकि आइये ऐसे में नजर डालते हैं कि लीजेंड्स लीग के फाइनल मुकाबले में आखिर क्या-क्या घटा।
वर्ल्ड जायंट्स ने टॉस जीतकर चुनी थी बल्लेबाजी
    वर्ल्ड जायंट्स के कप्तान शेन वॉटसन ने फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। गौरतलब है कि वर्ल्ड जायंट्स की बल्लेबाजी एलएलसी 2023 के फाइनल मुकाबले में काफी निराशाजनक रही। वह निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 147 रन ही बना पाई। जैक कैलिस (78*) और रॉस टेलर (32) के अलावा वर्ल्ड जायंट्स की तरफ से हर कोई बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप रहा। वहीं एशिया लायंस की ओर से सबसे सफल गेंदबाज अब्दुर रज्जाक रहे। जिन्होंने चार ओवर में 3.50 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए महज 14 रन देकर 2 विकेट झटके। इसके अलावा थिसारा परेरा को भी एक सफलता मिली।
    7 विकेट से एशिया लायंस ने जीता मुकाबला

    शाहिद अफरीदी की कप्तानी वाली एशिया लायंस ने 7 विकेट और 23 गेंद रहते 148 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। एशिया के इस रनचेज में उनके दोनों सलामी बल्लेबाजों उपुल थरंगा और तिलकरत्ने दिलशान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जहां थरंगा ने 203 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 5 चौकों और 3 छक्के की मदद से 57 रन बनाए। तो वहीं 8 चौके लगाकर दिलशान ने भी 58 रन बटोरे। इसके अलावा वर्ल्ड जायंट्स की तरफ से समित ब्रेट ली, समित पटेल और मोंटी पनेसर को भी 1-1 सफलता मिली।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
     01 August 2026
    टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
     31 July 2026
    भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
     31 July 2026
    ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
    Advt.