'कॉफी विद करण 8' में नजर आएंगे शाहरुख खान और आर्यन, जानिए कब शुरू होगा शो

Updated on 17-06-2023 08:47 PM
जो लोग शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान को स्क्रीन पर एक साथ देखने का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए गुड न्यूज है। शाहरुख जल्द ही करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में नजर आएंगे। और वो भी बेटे आर्यन खान के साथ। मालूम हो कि 'कॉफी विद करण' के अभी तक 7 सीजन आ चुके हैं, और शाहरुख लगभग हर सीजन का हिस्सा रहे हैं। हालांकि वह सातवें सीजन से रहे थे, क्योंकि एक्टर तब एक्टिंग से ब्रेक पर थे। यही नहीं, तब शाहरुख खान फिल्म 'पठान' की तैयारी भी कर रहे थे।

अब Shah Rukh Khan'कॉफी विद करण' के आठवें सीजन में नजर आएंगे, जोकि अगस्त या सितंबर से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर शुरू होगा। हमारे सहयोगी ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख, Karan Johar के शो में अपनी किसी फिल्म के लिए नहीं, बल्कि बेटे Aryan Khan के लिए आएंगे। मालूम हो कि आर्यन खान अपने बिग स्क्रीन डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं। खबर है कि साथ में Gauri Khan भी नजर आ सकती हैं।

आर्यन की वेब सीरीज 'स्टारडम'!

आर्यन ने कुछ समय पहले अपना क्लोदिंग ब्रांड लॉन्च किया था। आर्यन ने उसके लिए एक विज्ञापन भी बनाया था, जिसमें पापा शाहरुख खान को डायरेक्ट किया। मालूम हो कि आर्यन खान एक वेब सीरीज डायरेक्ट कर रहे हैं, जिसका नाम 'स्टारडम' बताया जा रहा है। शाहरुख, आर्यन की इसी वेब सीरीज के लिए Koffee With Karan 8 में आएंगे। इस वेब सीरीज में छह एपिसोड होंगे। आर्यन खान ने बिलाल के साथ मिलकर इस वेब सीरीज की कहानी लिखी है।


शाहरुख की आने वाली फिल्में

वहीं शाहरुख की बात करें, तो वह अभी 'जवान' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा शाहरुख, सलमान के साथ 'टाइगर 3' और फिर 'डंकी' में नजर आएंगे। वहीं जनवरी 2024 में शाहरुख, सलमान के साथ 'टाइगर वर्सेज पठान' के लिए शूट करेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.