शाहरुख खान ने 'डंकी' के शूट के दौरान विक्की कौशल से मांगी थी माफी, एक्टर ने बताया क्या थी वजह

Updated on 07-12-2023 02:38 PM
विक्की कौशल ने हाल ही बताया कि फिल्म 'डंकी' के शूट के दौरान शाहरुख खान ने उनसे फोन करके माफी मांगी थी। एक्टर के मुताबिक, शाहरुख बहुत बुरा महसूस कर रहे थे। ऐसा क्या हुआ था, यह भी विक्की कौशल ने बताया है। 'डंकी' में शाहरुख के साथ विक्की कौशल पहली बार काम कर रहे हैं और वह यह मौका पाकर काफी एक्साइटेड थे। पर तब शॉक्ड रह गए जब शाहरुख ने उनसे माफी मांगी। इस बारे में विक्की कौशल ने हाल ही 'कॉफी विद करण' में बताया।

Vicky Kaushal 'कॉफी विद करण 8' के लेटेस्ट एपिसोड में कियारा आडवाणी के साथ नजर आए थे। उन्होंने दिल्ली में शूटिंग के बारे में तो कुछ नहीं बताया, पर Shah Rukh Khan के साथ काम करने का एक्सीपीरियंस जरूर शेयर किया। इसी दौरान उन्होंने एक ऐसा वाकया बताया, जिसने एक्टर को हैरान कर दिया था।

विक्की कौशल ने बताया, शाहरुख ने क्यों मांगी थी माफी

विक्की कौशल बोले, 'शूटिंग के बीच एक दिन उन्हें (शाहरुख खान) एक बहुत ही महत्वपूर्ण काम के लिए दिल्ली जाना पड़ा और यह किसी और दिन या किसी और समय नहीं हो सकता था। यह फिल्म में मेरे किरदार के लिए बहुत ही अहम पल था महत्वपूर्ण क्षण था और यह उनके साथ था। वह उस शॉट के लिए वहां मौजूद नहीं रहे सके और मुझे वह शॉट बॉडी डबल के साथ देना पड़ा। उन्होंने दिल्ली में अपना काम निपटा लिया और फिर उन्होंने देर रात मुझे बुलाया, लेकिन मैं जा नहीं सका क्योंकि एक इवेंट था।'

शाहरुख ने विक्की कौशल को किया था यह मैसेज

विक्की कौशल ने आगे बताया, 'फिर उन्होंने मुझे एक लंबा मैसेज भेजा- विक्की, वो शॉट हम दोबारा करेंगे। मुझे माफ कर दो कि मैं तुम्हें क्यूज देने के लिए वहां मौजूद नहीं रह सका। मुझे वास्तव में दुख है। मुझे फिर शाहरुख सर को फोन करना पड़ा और विश्वास दिलाना पड़ा कि सब कुछ ठीक हो गया और राजू सर शॉट से खुश हैं। मैं इस बात से भी घबराया हुआ था कि क्या मैं वह शॉट दोबारा कर पाऊंगा। लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि हम ऐसा करें क्योंकि शॉट में वह अपना सपोर्ट नहीं दे पाए थे। उन्हें इस वजह से बहुत बुरा लग रहा था। अगले दिन वह सेट पर आए और उन शॉट्स को देखा और उनसे खुश होने के बाद ही उन्होंने फैसला किया कि हमें उन्हें दोबारा शूट करने की जरूरत नहीं है।'

शाहरुख के कारण विक्की कौशल खुद को मान रहे खुशनसीब

विक्की कौशल ने शाहरुख के साथ शूटिंग का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा कि वह उनसे मिलकर ही बहुत खुशनसीब महसूस कर रहे थे, और जब काम करने का मौका मिला तो खुशी का ठिकाना ही नहीं था। विक्की कौशल बोले, 'शाहरुख सर ने मुझसे कहा कि 'डंकी' मेरा अब तक का सबसे बेस्ट वर्क है। उनसे मिलना और फिर उनके साथ स्क्रीन शेयर करना और उनके साथ काम करना अविश्वसनीय था। उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ था।'

'शाहरुख और राजू सर काम करना करिश्मा'

वह आगे बोले, 'मैं जानता था कि एक एक्टर के रूप में उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन जो चीज जिसने मुझे सबसे ज्यादा हिट किया और मुझ पर हावी हुई, वो तब थी जब मुझे वास्तव में पता चला कि वह जहां हैं, वहां क्यों हैं और वह बादशाह क्यों हैं। वह सेट पर ऐसे थे, जैसे यह उनकी पहली फिल्म हो। मुझे कुछ दिनों के लिए उनके साथ काम करने का मौका मिला क्योंकि मेरी एक स्पेशल अपीयरेंस थी, लेकिन वह रोल, वह एक्सपीरियंस और राजू सर द्वारा डायरेक्ट किया जाना, मेरे लिए करिश्मा था।'

21 दिसंबर को रिलीज होगी 'डंकी', ये है कास्ट

'डंकी' में शाहरुख और विक्की कौशल के अलावा तापसी पन्नू, बोमन ईरानी, धर्मेंद्र, सतीश शाह, परीक्षित साहनी और दीया मिर्जा हैं। यह फिल्म 21 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने सोशल मीडिया और एक्टिंग से जुड़े कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया…
 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर और निर्माता आदित्य पंचोली एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने अलग-अलग धर्मों में होने वाली शादियों पर अपनी राय…
 27 June 2026
सैफ अली खान ने जनवरी 2025 में अपने घर में घुसे हमलावर को लेकर बात की है और बताया है कि आखिर उस रात हुआ क्या था। उन्होंने उस रात…
 27 June 2026
'बेबी डू डाई डू' (Baby Do Die Do) के मेकर्स ने अपना नया गाना 'इश्क कमीना' रिलीज किया है। यह 2002 के मशहूर चार्टबस्टर गाने का एक जबरदस्त नया वर्जन…
 26 June 2026
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्‍वल 'बाहुबली 2: द कन्‍क्‍लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
 26 June 2026
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
 26 June 2026
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कान लायंस में बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस गहरी सोच को चुनौती दी कि खाना बनाना, सफाई करना और घर के दैनिक कार्यों…
 26 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
 26 June 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्‍मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को श‍िक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
Advt.