शाहरुख खान ने किया 'टाइगर 3' के टीजर का रिव्यू, मजे-मजे में बता दी सलमान की फिल्म की अंदर की बात!

Updated on 28-09-2023 02:09 PM
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने आखिरकार सलमान खान की 'टाइगर 3' के टीजर का रिव्यू कर डाला है। एक्टर ने बताया कि उन्हें सलमान खान की दिवाली पर रिलीज हो रही 'टाइगर 3' का टीजर कैसा लगा। मालूम हो, यशराज फिल्म्स की 'टाइगर 3' में शाहरुख खान का कैमियो देखने को मिलेगा। कुछ समय के लिए, लेकिन सलमान खान और शाहरुख खान को स्क्रीन पर दर्शख साथ में दिख सकेंगे। ठीक वैसे ही जैसे, 'पठान' में सलमान खान का दम देखा था।

'टाइगर 3' टीजर का शाहरुख खान ने किया रिव्यू

इस दौरान एक फैन ने शाहरुख खान से पूछा, 'क्या आपने 'टाइगर का मैसेज' टीजर देखा? क्या आप खान साहब के के लिए कुछ कहना चाहेंगे।' इस पर शाहरुख खान ने कहा, 'ये तो टीजर है... टाइगर... पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त। ये बहुत ही जबरदस्त होने वाला है। आपको अंदर की जानकारी दे रहा हूं।'

'टाइगर 3' में कब आएंगे शाहरुख खान?

इतना ही नहीं, एक फैन ने तो 'जवान' के 'आजाद' शाहरुख खान से ये भी सवाल कर दिया कि वह 'टाइगर 3' में इंटरवल के बाद आएंगे या पहले? इस पर भी किंग खान ने जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'जब जब भाई बुलाएंगे तब तब आ जाऊंगा।'

'टाइगर 3' में होगा शाहरुख खान का कैमियो

यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की अगली कड़ी 'टाइगर 3' है, जिसमें एक बार फिर सलमान खान और कटरीना कैफ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो होगा। एक्टर ने तो अभी से 'टाइगर 3' को जबरदस्त मूवी बता दिया है।

'डंकी' की रिलीज डेट

शाहरुख खान ने Ask SRK के जरिए अपनी आगामी फिल्म 'डंकी' की रिलीज डेट पर भी रिएक्ट किया। लगातार फैंस इस असमंजस में हैं कि आखिर 'डंकी' इस क्रिसमस पर रिलीज होगी कि नहीं? तो शाहरुख खान ने कंफर्म किया कि इसी साल Dunki रिलीज होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.