शाहरुख खान की 'जवान' ने 18 दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर कमा लिए 560 करोड़, 45वें दिन ढेर हो गई सनी देओल की 'गदर 2'

Updated on 25-09-2023 02:22 PM

बॉक्स ऑफिस के लिए दो महीने काफी अच्छे रहे। अगस्त और सितंबर में रिलीज हुई फिल्मों से इसकी भयंकर चांदी हुई। हालांकि कई मूवीज आईं, लेकिन तहलका जिसने मचाया, वो हैं 'गदर 2' और 'जवान।' शाहरुख खान और सनी देओल के एक्शन और रोमांस ने दर्शकों को दीवाना बना दिया। जहां अनिल शर्मा की डायरेक्टेड फिल्म 7वें हफ्ते और 45वें दिन हांफते दिखी। वहीं, एटली की फिल्म ने 18वें दिन और तीसरे रविवार में ही गर्दा उड़ा दिया है।


शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnik के मुताबिक, इसने 560.83 रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वहीं, तीसरे रविवार का सिर्फ देखें तो उस दिन इसने करीब 15 करोड़ रुपये कमाए हैं। अगर ऑक्यूपेंसी देखी जाए, तो उसमें हिंदी में 24 सितंबर को 33.64 पर्सेंट का ग्रोथ है। जबकि तीसरे शनिवार को इसका टोटल कलेक्शन 12.25 करोड़ था।
 

'गदर 2' की हालत सुस्त

सनी देओल की 'गदर 2' भी रेंग रही है लेकिन मार्केट में 45वें दिन भी बनी है। 11 अगस्त को रिलीज हुई तारा सिंह और सकीना की आगे की लव स्टोरी को देखने दर्शकों की भारी संख्या सिनेमाघरों में पहुंची थी। मगर अब उसमें कमी दर्ज की गई है। 7वें रविवार को 65 लाख का ही कलेक्शन कर सकी। हालांकि 44वें दिन से ज्यादा रहा क्योंकि उस दिन 47 लाख करोड़ की ही कमाई कर पाई थी। अगर इसका नेट कलेक्शन देखें, तो वो है 523.46 करोड़ रुपये। मतलब 'जवान' से भी कम।


'पठान' को पछाड़ने में लगी 'जवान'

वैसे अब तो शाहरुख खान 'गदर 2' को पीछे छोड़ते हुए, अपनी ही फिल्म 'पठान' का रेकॉर्ड तोड़ने में लगे हैं। हालांकि वो दिन दूर नहीं, जब ये मूवी वर्ल्डवाइड 25 जनवरी को आई Pathaan को पछाड़ देंगे। क्योंकि सनी देओल ने जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर हुंकार भरी थी। उस पर शाहरुख खान ने पानी फेर दिया है और अब वो कहीं आगे निकल गए हैं। जितना सनी देओल ने 45 दिन में कमाया है। उससे ज्यादा तो 18 दिन में ही शाहरुख ने अपनी झोली भर ली है।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.