मुकेश अंबानी के गणपति पंडाल में गा रहे कैलाश खेर के शाहरुख ने चूम लिए हाथ, भावुक सिंगर ने शेयर किया वीडियो

Updated on 21-09-2023 01:21 PM

मौका था मुकेश अंबानी के गणपति पंडाल का। गणेश चतुर्थी के मौके पर अंबानी परिवार ने एक भव्य प्रोग्राम रखा, जिसमें बॉलीवुड की तमाम हस्तियां पहुंची थीं। सिंगर कैलाश खेर भी थे, जो अपनी मधुर आवाज और गानों से सबको मदहोश कर रहे थे। 'जवान' स्टार शाहरुख खान भी पूरे परिवार के साथ वहां पहुंचे थे। लेकिन इसी बीच शाहरुख ने कुछ ऐसा किया, जिसने कैलाश खेर को इमोशनल कर दिया। इस बारे में कैलाश खेर ने एक वीडियो शेयर कर किंग खान के लिए लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है।

Kailash Kher मुकेश अंबानी के गणपति पंडाल में अपने बैंड के साथ परफॉर्म कर रहे थे। Shah Rukh Khan ने जब कैलाश खेर को स्टेज पर देखा, तो तुरंत वहां पहुंच गए। शाहरुख को यूं स्टेज पर अपने सामने देख कैलाश खेर हक्के-बक्के रह गए। उन्होंने बीच में ही गाना भी रोक दिया। फिर कैलाश खेर ने शाहरुख के कान में कुछ कहा। एक्टर ने कैलाश खेर के हाथ थामे और उन्हें चूम लिया।
 

कैलाश खेर हुए भावुक- बहुत स्टार्स थे पर शाहरुख...

शाहरुख खान से इतना प्यार और सम्मान पाकर कैलाश खेर इमोशनल हो गए। उन्होंने ट्विटर (X) पर शाहरुख के साथ वाला वीडियो शेयर किया है। साथ में लिखा है, 'शाहरुख खान जब भी मिलते हैं, बहुत सत्कार व आदर से मिलते हैं। मुंबई कैलाश कॉन्सर्ट में आकर शाहरुख खान का बैंड के सभी सदस्यों को नमस्कार करना, दर्शाता है उनकी शिष्टता और विनम्रता। बहुत सारे फिल्मी लोग थे, पर उनमें से शाहरुख ने खास तौर से मंच पर आकर उत्कृष्ट उदाहरण दिया। कोई कुछ भी हो जाए या बन जाए, शिष्टता मनुष्य के व्यक्तित्व का दूरगामी प्रभाव छोड़ती है। प्रसिद्धि या लोकप्रियता अस्थायी होती है।'


कैलाश खेर ने 'जवान' में गाया गाना

कैलाश खेर ने आगे यह भी लिखा कि 'जवान' में उनका भी गाना है, जिसे शाहरुख ने उनके न्यू यॉर्क जाने से पहले खास तौर से उनसे गवाया था। कैलाश खेर ने लिखा है, 'संगीत निर्देशक अनिरुद्ध ने 'जवान' में बैकग्राऊंड स्कोर में गाना हमारे न्यू यॉर्क जाने से पहले इसीलिए उसी रात गवाया कि शाहरुख भाईसाहब की प्रबल इच्छा थी कि हम ही गाएं।' कैलाश खेर के इस पोस्ट पर फैन्स खूब प्यार बरसा रहे हैं। साथ ही डिमांड कर रहे हैं कि 'जवान' से कैलाश खेर का गाना जल्द रिलीज किया जाए।
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.