शाहरुख को काम घर पर लाने की अनुमति नहीं थी गौरी बोलीं- अगर स्क्रिप्ट घर लाते, तो मैं खिड़की से बाहर फेंक देती

Updated on 04-01-2024 02:10 PM

शाहरुख खान और गौरी की शादी को 32 साल पूरे हो गए हैं। 25 अक्टूबर 1991 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख की वाइफ गौरी ने कहा कि कोई भी ऑफर इतना बड़ा नहीं हो सकता, जो उन्हें फिल्म करने के लिए लुभा सके। यहां तक कि गौरी खान ने टीवी तोड़ने और स्क्रिप्ट को खिड़की से बाहर फेंकने की भी बात शेयर की।

शाहरुख खान को काम घर पर लाने की परमिशन नहीं थी
जहां शाहरुख बॉलीवुड के बादशाह हैं तो वहीं गौरी भी एक फेमस इंटीरियर डिजाइनर हैं। एक इंटरव्यू के दौरान गौरी ने कहा- हम घर पर काम के बारे में कभी चर्चा नहीं करते। अगर शाहरुख कभी हिंदी फिल्म का वीडियो देखने बैठ जाएं तो मुझे लगता है कि मैं टीवी तोड़ दूं। वहीं अगर वो कोई स्क्रिप्ट घर लेकर आते हैं, तो मैं स्क्रिप्ट सीधे खिड़की से बाहर फेकनें की बात करती हूं। शाहरुख के पास सेट पर इन सबके लिए काफी समय होता है। इसलिए मेरा मानना है कि उन्हें ये सब सेट पर ही करना चाहिए।

मजे की बात ये है कि शुरुआती दिनों में फिल्म प्रोड्यूसर भी शाहरुख से घर पर तभी मिलने जाते थे जब गौरी घर में नहीं होती थीं। हालांकि बाद में शाहरुख ने अपना ऑफिस घर के सामने वाले कमरे में शिफ्ट कर दिया था। गौरी ने आगे ये भी कहा कि फिल्म इंडस्ट्री का कोई भी ऑफर इतना बड़ा नहीं हो सकता, जो उन्हें फिल्म करने के लिए लुभा सके। गौरी एक्टिंग को सबसे खराब प्रोफेशन मानती हैं।

गौरी को शुरु में मुंबई से नफरत हो गई थी
साल 1991 में शाहरुख खान से शादी के बाद गौरी मुंबई आ गई थीं। शुरुआत में उनके लिए शहर में तालमेल बिठाना थोड़ा मुश्किल था। उन्होंने कहा- मुझे मुंबई से नफरत हो गई थी। मैं अपने परिवार को बहुत याद किया करती थी। मैं शहर में किसी को जानती भी नहीं थी। हालांकि धीरे-धीरे मैंने दोस्त बनाए और फिर मुझे शहर में मजा आने लगा। जिन डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स के साथ शाहरुख काम करते थे, मैं उनके साथ बातचीत करने से बचती थी। यहां तक कि मुझे ये भी नहीं पता होता था कि शाहरुख किन फिल्मों में काम कर रहे हैं।

गौरी खान ने बतौर इंटीरियर डिजाइनर कई बॉलीवुड सेलेब्स के ऑफिस स्पेस और घरों को डिजाइन किया है। गौरी शाहरुख की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की को-फाउंडर भी हैं।

साल 2023 शाहरुख खान के लिए शानदार साबित हुआ
शाहरुख खान के लिए 2023 एक सफल साल रहा। जहां जनवरी में रिलीज हुई फिल्म 'पठान' ने जबरदस्त कमाई की। वहीं सितंबर में रिलीज हुई फिल्म 'जवान' ने भी ताबड़तोड़ कलेक्शन किया। दोनों ही फिल्मों ने दुनियाभर में 1000 करोड़ से ऊपर की कमाई की। शाहरुख की दिसंबर में फिल्म 'डंकी' भी रिलीज हुई। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया। अब साल 2024 में शाहरुख अपनी बेटी सुहाना खान के साथ एक फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे। इस फिल्म में सुहाना जासूस का रोल निभाती दिखेंगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.