शाहरुख की 'डंकी' का जालंधर के इस खास घर से है जबरदस्त कनेक्शन, जिसकी छत पर बनाया गया है हवाई जहाज

Updated on 20-12-2023 02:44 PM
शाहरुख खान की अपकमिंग वाली फिल्म 'डंकी' को लेकर इस वक्त हर तरफ एक अलग ही उत्साह दिख रहा है। फिल्म पूरे जोश के साथ गुरुवार 21 दिसम्बर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म के प्रमोशन में मेकर्स ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। अब एक नई जानकारी सामने आई है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। ये फिल्म पंजाब पर बेस्ड एक इमिग्रेशन ड्रामा फिल्म है। बताया जा रहा है कि ये फिल्म जालंधर के बेहद खास घर की कहानी से प्रेरित है, जिसकी छत पर एरोप्लेन नजर आ रहा है और ये इस बात की गवाही दे रहा है कि घर का कोई सदस्य अब विदेश में शिफ्ट हो चुका है। आम धारणाओं से अलग ये घर और प्लेन दोनों भी असली हैं, कम्प्यूटर जेनेरेटेड इमेज नहीं।

फिल्म 'डंकी' के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी इस घर के बारे में सबकुछ जानने के लिए वहां खुद पहुंचे और देखा कि घर के ऊपर बना एरोप्लेन कोई वॉटर टैंक नहीं बल्कि इसके अंदर दो बेडरूम बने हैं। डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने इस फिल्म की दिलचस्प कहानी शेयर की और बताया कि आखिर कैसे इस जालंधर के घर ने 'डंकी' की कहानी के लिए कैसे उनके दिमाग में इमिग्रेशन का बीज बोया।

' घर और प्लेन दोनों असली हैं, कम्प्यूटराइज्ड नहीं'

'डंकी डायरीज' के एक 'वीडियो में शाहरुख खान ने एक घर की आकर्षक तस्वीर दिखाई, जिसमें उनकी छत पर सीमेंट से बना हवाई जहाज मौजूद दिख रहा है। हिरानी ने बताया कि ये घर और प्लेन दोनों असली हैं, कम्प्यूटराइज्ड नहीं। पंजाब के जालंधर के पास मौजूद घर के ऊपर बना हवाई जहाज़ इस गर्व का प्रतीक है कि हमारे परिवार का सदस्य विदेश में बस गया है।

ये घर पंजाब की संस्कृति का एक हिस्सा

हिरानी ने बताया, 'ये तस्वीर तब ली गई थी जब हमने फिल्म डंकी बनाने का फैसला किया था और इस बारे में और जानने के लिए हमने घर का दौरा किया था।' इसी घर को देखने के बाद डायरेक्टर को पता चला कि ये पंजाब की संस्कृति का एक हिस्सा है। बातचीत में शामिल होते हुए शाहरुख खान ने कहा कि उन्होंने भी शूटिंग के दौरान घरों पर ऐसे कंस्ट्रक्शंस देखे हैं पंजाब में। हालांकि, उन्होंने सोचा था कि यह घर के ऊपर पानी की टंकियां लगाने का शायद ये कोई नायाब तरीका होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने सोशल मीडिया और एक्टिंग से जुड़े कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया…
 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर और निर्माता आदित्य पंचोली एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने अलग-अलग धर्मों में होने वाली शादियों पर अपनी राय…
 27 June 2026
सैफ अली खान ने जनवरी 2025 में अपने घर में घुसे हमलावर को लेकर बात की है और बताया है कि आखिर उस रात हुआ क्या था। उन्होंने उस रात…
 27 June 2026
'बेबी डू डाई डू' (Baby Do Die Do) के मेकर्स ने अपना नया गाना 'इश्क कमीना' रिलीज किया है। यह 2002 के मशहूर चार्टबस्टर गाने का एक जबरदस्त नया वर्जन…
 26 June 2026
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्‍वल 'बाहुबली 2: द कन्‍क्‍लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
 26 June 2026
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
 26 June 2026
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कान लायंस में बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस गहरी सोच को चुनौती दी कि खाना बनाना, सफाई करना और घर के दैनिक कार्यों…
 26 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
 26 June 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्‍मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को श‍िक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
Advt.