शाहरुख की 'जवान' का रिकॉर्ड चकनाचूर, थलपति व‍िजय की फिल्‍म ने रिलीज से पहले रचा इतिहास

Updated on 18-10-2023 02:51 PM
थलपित विजय की अपकमिंग फिल्‍म 'लियो' ने रिलीज से पहले ही बड़ी सुनामी के संकेत दे दिए हैं। जी हां, बॉलीवुड के फैंस जहां 'टाइगर 3' के इंतजार में बेसब्र हैं, वहीं 'लियो' ने एडवांस बुकिंग के मामले में शाहरुख खान की 'जवान' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 'लियो' साल 2023 में ओपनिंग डे के लिए सबसे ज्‍यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्‍म बन गई है। दिलचस्‍प है कि यह फिल्‍म गुरुवार, 19 अक्‍टूबर को रिलीज हो रही है। यानी अभी बुधवार को भी एडवांस बुकिंग होनी है।

लोकेश कनगराज के डायरेक्‍शन में बनी 'Leo' मूल रूप से तमिल में बनी है। जबकि इसे तेलुगू और हिंदी में भी रिलीज किया जा रहा है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार रात तक इस फिल्‍म की 17 लाख 54 हजार 235 टिकटें एडवांस बुकिंग में बिक चुकी थीं। इस तरह रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग से इस फिल्‍म ने 34.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इससे पहले सबसे अध‍िक एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड शाहरुख खान की मेगा-ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'जवान' के नाम था। एटली के डायरेक्‍शन में बनी 'जवान' की 15.75 लाख टिकटें एडवांस बुकिंग में बिकी थीं।

कोर्ट ने नहीं दी सुबह 4 बजे 'लियो' के शोज की इजाजत

थलपति विजय और लोकेश कनगराज की जोड़ी 'मास्‍टर' के बाद एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने वाली है। इस फिल्‍म में संजय दत्त विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं। जबकि तृष्‍णा कृष्‍णन फिल्‍म में विजय के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। 'लियो' को लेकर दर्शकों की सबसे अध‍िक बेताबी तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में देखी जा रही है। इस एक्‍शन थ्र‍िलर को लेकर फैंस के क्रेज को देखते हुए मेकर्स ने सुबह 4 बजे से शोज शुरू करने के लिए हाई कोर्ट में अर्जी दी थी। हालांकि, कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया है।

टिकट अध‍िक ब‍िके पर कमाई में 'जवान' के पीछे है 'लियो'

यहां यह बात भी गौर करने वाली है कि 'जवान' ने ओपनिंग डे के लिए एडवांस बुकिंग से 41 करोड़ रुपये की कमाई की थी। जहां तक 'लियो' का सवाल है तो इसने टिकटों की संख्‍या में 'जवान' को मात दे दी है। लेकिन 15.75 लाख टिकटों की बिक्री के बावजूद एडवांस बुकिंग से इसकी कमाई मंगलवार तक 'जवान' से कम है। इसकी बड़ी वजह टिकटों की कीमत है। 'जवान' के टिकटों की औसत कीमत 250-350 रुपये थी। जबकि 'लियो' की टिकटों की कीमत 150-200 रुपये के करीब है।

बुधवार तक 18 लाख टिकटों की हो जाएगी एडवांस बुकिंग

आकलन यही है कि बुधवार रात तक एडवांस बुकिंग के जो आख‍िरी आंकड़े आएंगे, उसमें 'लियो' 18 लाख से अध‍िक टिकटों की ब‍िक्री आसानी से कर चुकी होगी। मंगलवार तक की एडवांस बुकिंग के आंकडों में सबसे अध‍िक 14 लाख 55 हजार 352 टिकटें तमिल वर्जन से बिकी हैं। इसके अलावा तमिल IMAX वर्जन की 8673 टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई है। तेलुगू में 2 लाख 67 हजार 104 टिकटों की बिक्री हुई है, जबकि सबसे कम हिंदी वर्जन में 23 हजार 106 टिकटों की बिक्री हुई है।

'लियो' का बजट

'लियो' का बजट करीब 300 करोड़ रुपये है। ऐसे में फिल्‍म को बंपर ओपिनंग के साथ ही आगे भी तगड़ी कमाई करनी पड़ेगी। थलपति विजय की पिछली रिलीज 'वारिसु' और 'बीस्‍ट' बॉक्‍स ऑफिस पर बहुत अध‍िक कमाई नहीं कर पाई थी। ऐसे में विजय के लिए 'लियो' की सक्‍सेस बहुत मायने रखती है।

'लियो' की कहानी

फिल्‍म में थलपति विजय के किरदार का नाम पार्थीबन उर्फ पार्थी है। वह चॉकलेट का बिजनस करता है। संजय दत्त फिल्‍म में एंटनी दास के रोल में हैं और अर्जुन ने हारोल्‍ड दास का रोल प्‍ले किया है। दोनों खूंखार गैंगस्‍टर हैं। एंटनी और अर्जुन को लगता है कि पार्थी उनका बिछड़ा हुआ भाई लियो दास है। इस कारण एक खूनी रंजिश की शुरुआत होती है। अब पार्थी और लियो एक ही हैं या दो अलग-अलग इंसान, यह जानने के लिए आपको फिल्‍म देखनी पड़ेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्‍वल 'बाहुबली 2: द कन्‍क्‍लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
 26 June 2026
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
 26 June 2026
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कान लायंस में बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस गहरी सोच को चुनौती दी कि खाना बनाना, सफाई करना और घर के दैनिक कार्यों…
 26 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
 26 June 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्‍मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को श‍िक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
 24 June 2026
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
 24 June 2026
बॉलीवुड की उम्दा कलाकारों में से एक रहीं नफीसा अली कैंसर के इलाज के दौरान एक नई जिंदगी को खुलकर जी रही हैं। इस बीमारी से लड़ने के बाद खुद…
 24 June 2026
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
 24 June 2026
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…
Advt.