शाहरुख की 'जवान' ने 'गदर 2' को रिलीज से पहले ही चटाई धूल, 4 दिन में ही कर डाली बंपर कमाई

Updated on 05-09-2023 03:07 PM
एटली के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'जवान' का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इस मूवी को लेकर फैन्स बेहद एक्साइटेड हैं। आलम ये है कि लोग अब इसकी रिलीज से पहले ही, इस मूवी के सीक्वल के बारे में, शाहरुख खान से पूछ रहे हैं। 7 सितंबर को ये मूवी बड़े पर्दे पर आएगी। लेकिन उसके पहले ही इसकी टिकट्स मिलनी शुरू हो चुकी हैं। 1 सितंबर से एडवांश बुकिंग की शुरुआत हुई थी और ऐसे में Jawan ने रिलीज के पहले 4 दिन में ही बंपर कमाई कर ली है। और तो और इसने सनी देओल की 'गदर 2' की एडवांस बुकिंग को भी 4 दिन में ही पछाड़ दिया है

Jawan Advance Booking: शाहरुख खान की 'जवान' की एडवांस बुकिंग को चार दिन हो गए हैं। हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में रिलीज होने वाली इस मूवी ने इन चार दिनों में 21.14 करोड़ की कमाई कर ली है। Sacnik के मुताबिक, इसके 7 लाख 41 हजार 958 बिके हैं। अगर अलग-अलग आकंड़ा बताएं तो उसमें हिंदी 2डी के 6 लाख 75 हजरा 735 टिकट बिके और कमाई 19 करोड़ 45 लाख 95 हजार 702 रुपये हुई। जो की बहुत बड़ा अमाउंट है। वहीं, तमिल 2डी के 28945 टिकट बिके और 45 लाख 63 हजार 154 रुपये की कमाई हुई। तेलुगू 2डी ने 24010 टिकट बेचकर 30 लाख 57 हजार 002 रुपये कमा लिए हैं। वहीं, अगर हिंदी IMAX के बारे में बात करें तो उसके 13 हजार 268 टिकट बिके और 91 लाख 62 हजार 370 रुपये का कलेक्शन हुआ।

'जवान' क्या तोड़ पाएगी 'पठान' का रेकॉर्ड

Jawan Collection: शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने एडवांस बुकिंग में 10.81 लाख टिकट बेचे थे और इससे 32.01 करोड़ से अपनी जेब भर ली थी। वहीं, सनी देओल की Gadar 2, जो फिलहाल 500 करोड़ के क्लब का स्वाद चख रही है। इसने भी 7.22 लाख टिकट बेचकर रिलीज से पहले 17.6 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। ये 'पठान' का तो रेकॉर्ड नहीं तोड़ पाई, लेकिन 'जवान' चार दिन में ही इससे आगे निकल गई है। 'जन्माष्टमी' के मौके पर आ रही Jawan को देखने के लिए हर कोई इंतजार कर रहा है। अभी-भी इसकी एडवांस बुकिंग में दो दिन बाकी हैं। ऐसे में इसका आंकड़ा 19 करोड़ से 33 करोड़ भी हो सकता है और 30 करोड़ पर सिमट भी सकता है।

इन शहरों में 'जवान' का क्रेज

शाहरुख खान की 'पठान' की ही तरह इसका भी क्रेज लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। दीपिका पादुकोण, नयनतारा, विजय सेतुपति, रिद्धी डोगरा, सान्या मल्होत्रा जैसे सितारों से सजी इस मूवी को, देखने के लिए सबसे ज्यादा दीवानगी काकिनादा, वेल्लोर, सालेम, चेन्नई, भुवनेश्वर, कोलकाता, हैदराबाद, कोयम्बटूर, गुलबर्ग जैसे साउथ रीजन्स में देखने को मिल रही है। हालांकि इसका खुमार और भी बढ़ेगा, जब थिएटर्स में दर्शकों की खचाखच भीड़ देखने को मिलेगी।

'गदर 2' को पछाड़ देगी 'जवान'

आने वाले दिनों में कई बड़ी छुट्टियां हैं। गुरुवार को रिलीज होने के कारण इसे एक फायदा तो ये है कि इसे बड़ा वीकेंड मिल रहा है। एक दिन एक्सट्रा। साथ ही G20 की वजह से तीन दिन भी कई जगह छुट्टियां होंगी और ऐसे में लोग फैमिली के साथ इस मूवी को देखने जरूर जाएंगे। ऐसे में 4 दिन तो इस मूवी की बमफाड़ कमाई होगी और पहले ही दिन ये 'गदर 2' को शायद धूल भी चटा देगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.