शान्ति सरोवर व नवा रायपुर में 15 से सजेगी नौ देवियों की चैतन्य झाँकी

Updated on 14-10-2023 04:23 PM

रायपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा नवरात्रि पर विधानसभा मार्ग पर स्थित शान्ति सरोवर एवं नवा रायपुर के सेक्टर-20 में 15 से 24 अक्टूबर तक देवियों की चैतन्य झाँकी सजायी जा रही है। इसमें भक्तजन प्रतिदिन शाम को 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक चैतन्य देवियों का दर्शन कर सकेंगे।

ब्रह्माकुमारी संस्थान की रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार झाँकी में संगीतमय कमेन्ट्री के माध्यम से विशाल मंच पर विराजित शिवशक्तियों मॉं दुर्गा, श्री लक्ष्मी, सरस्वती, काली और गायत्री देवी आदि की महिमा का लाइट एण्ड साउण्ड के माध्यम से प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेगा।


उल्लेखनीय है कि ब्रह्माकुमारी बहनें जब चैतन्य देवियों के रूप में विराजित होती हैं तो वह सजीव होते हुए भी अचल और अडोल मूर्तियों के समान प्रतीत होती हैं। राजयोग की सतत् साधना और गहन तपस्या के फलस्वरूप मन की एकाग्रता एवं शारीरिक स्थिरता को देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। कुछ पल उस वातावरण में बैठने से दर्शकों को उनके द्वारा प्रवाहित शान्ति और शक्ति के प्रकम्पनों की अलौकिक अनुभूति होती है।

इस अवसर पर जीवन में सच्ची सुख और शान्ति का अनुभव करने के लिए ब्रह्माकुमारी संस्थान के शान्ति सरोवर एवं चौबे कालोनी स्थित सेवाकेन्द्रों पर 25 अक्टूबर से सात दिवसीय राजयोग अनुभूति शिविर का निशुल्क आयोजन किया गया है। इस शिविर में भाग लेने के लिए सुबह 7 से 8.30 अथवा शाम को 7 से 8.30 बजे में से किसी भी एक सत्र में भाग लेकर लाभ उठाया जा सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 October 2026
विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रावण दहन होगा। प्रदेश का सबसे बड़ा 101 फीट ऊंचा रावण रायपुर के WRS मैदान में शाम 7 बजे…
 20 October 2026
धमतरी । ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत परिवारों को उनकी संपत्ति का स्वामित्व प्रमाण उपलब्ध कराने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र एवं…
 20 October 2026
धमतरी । बच्चों का स्वस्थ बचपन, समुचित पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। इसी सोच के साथ धमतरी जिले में संचालित ‘लइका घर’…
 20 October 2026
धमतरी । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने और नागरिकों में सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने के उद्देश्य से धमतरी शहर में…
 20 October 2026
रायपुर । पंडरी के महालक्ष्मी मार्केट व्यवसायिक परिसर में रविवार को मनोहर गौशाला के रायपुर मुख्य कार्यालय और जैविक कृषि प्रोत्साहन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन हुआ। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय…
 20 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना के दूसरे दिन सोमवार को सिद्ध पद की आराधना की गई।…
 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
Advt.