सावरकर मुद्दे पर बीचबचाव करने उतरे शरद पवार, कांग्रेस ने दिए नरमी के संकेत

Updated on 29-03-2023 06:34 PM
नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा वीडी सावरकर की आलोचना से महाराष्ट्र विकास आघाड़ी गठबंधन में आए तनाव को कम करने के लिए शरद पवार सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर शिवसेना की चिंता कांग्रेस नेतृत्व को बताई है। कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से सोमवार शाम बुलाई गई विपक्ष की बैठक में पवार ने यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सावरकर को निशाना बनाना महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन की मदद नहीं करेगा। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने सावरकर मुद्दे पर ऐहतियात बरतने का संकेत दिया है। मंगलवार को संजय राउत ने राहुल गांधी से मिलकर उन्हें अपनी पार्टी के रुख के बारे में बताया।

राहुल के खिलाफ सावरकर के पोते करेंगे FIR
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ से स्वातंत्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर पर की गई टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में जबरदस्त उबाल देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने राहुल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है रंजीत सावरकर ने राहुल गांधी पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने राहुल को चुनौती देते हुए वह दस्तावेज दिखाने को कहा जो साबित करे कि सावरकर ने अंग्रेजों से माफी मांगी थी। BJP ने राहुल गांधी से ब्रिटेन में लोकतंत्र पर दिए बयान पर माफी की मांग की थी। इस पर उन्होंने कहा था कि वह सावरकर नहीं हैं और माफी नहीं मांगेंगे। उद्धव ने इस पर राहुल की आलोचना की थी और कहा था कि उनकी पार्टी सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी।
बंगला खाली करेंगे राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकारी बंगला खाली करने के नोटिस का मंगलवार को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों को सुरक्षित रखते हुए मैं इस नोटिस का पालन करूंगा। लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने सोमवार को उन्हें नोटिस भेजकर 22 अप्रैल तक सरकारी बंगला खाली करने को कहा है। बंगला छोड़ने के नोटिस को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि राहुल अपनी मां सोनिया गांधी के आवास पर रह सकते हैं। खरगे ने कहा कि मैं खुद राहुल के लिए अपना घर खाली कर सकता हूं।
स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी
राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता के अयोग्य ठहराने के फैसले से नाराज कांग्रेस लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर विचार कर रही है। इसके लिए पार्टी तमाम विपक्ष दलों से विचार विमर्श कर रही है। सूत्रों के मुताबिक मंगलवार सुबह कांग्रेस नेताओं की मीटिंग में इस बारे में विचार किया गया। उसके बाद विपक्ष के बाकी दलों से बात शुरू की गई। बताया जा रहा है कि सोमवार को यह अविश्वास प्रस्ताव लाया जा सकता है, हालांकि कुछ विपक्षी दल इस प्रस्ताव को लाने के पक्ष में नहीं हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.