शानदार रिजल्ट से उछला Morepen Laboratories का शेयर, जानिए अब तक कितना रिटर्न दे चुकी है कंपनी

Updated on 09-08-2023 02:54 PM
नई दिल्ली : भारतीय शेयर बाजार बुधवार को गिरावट को साथ ट्रेड करता दिखा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 0.50 फीसदी या 323 अंक गिरकर 65,517 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, एनएसई निफ्टी 0.43 फीसदी या 83 अंक गिरकर 19,489 पर ट्रेड करता दिखा। इस गिरावट वाले बाजार में भी मोरपेन लैबोरेटरीज (Morepen Laboratories) के शेयर में अच्छी-खासी तेजी देखने को मिली। यह शेयर शुरुआती कारोबार में 5.18 फीसदी या 1.74 रुपये की तेजी के साथ 35.41 रुपये पर ट्रेड करता दिखाई दिया। बद्दी में कंपनी की एडवांस मैन्यूफैक्चरिंग फैसिलिटी में 10 प्लांट्स शामिल हैं।

मोरपन की मजबूत वैश्विक उपस्थिति भी है। कंपनी 75 से अधिक देशों में एक्सपोर्ट करती है। कंपनी के पास यूएसएफडीए, डब्ल्यूएचओ जीएमपी और ईयू जीएमपी जैसी रेगुलेटरी अथॉरिटीज का सर्टिफिकेट है। घरेलू स्तर पर डॉ मोरपन और गुब्ब वर्ल्ड ब्रांड हेल्थकेयर, ग्रूमिंग और ओटीसी आइटम्स की कई सारी रेंज ऑफर करते हैं। कंपनी पर 10 करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं का विश्वास है।

मोरपेन लैबोरेटरीज ने हाल ही में अपने शानदार Q1FY24 परिणामों की घोषणा की है। एक साल पहले की तुनला में जून तिमाही में कंपनी की बिक्री 32% बढ़कर 401 करोड़ रुपये हो गई। जबकि कंपनी का परिचालन लाभ 73% बढ़कर 26 करोड़ रुपये हो गया। इसी तरह, कंपनी का शुद्ध लाभ 150% बढ़कर 15 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा, कंपनी पिछले 5 वर्षों से अपनी बिक्री में 19% (CAGR) की वृद्धि करने में कामयाब रही है और इसी अवधि के लिए शुद्ध लाभ 6% (CAGR) से बढ़ा है।

कंपनी ने पिछले एक साल में 3.4% का रिटर्न दिया है और पिछले 3 वर्षों में 53% का रिटर्न दिया है। इसके अलावा, कंपनी के पास 8.56% का आरओसीई और 5.93% का आरओई है। निवेशक इस शेयर पर नजर बना सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.