मुकेश अंबानी की 11 में से 10 कंपनियों के शेयर उछले, 68% तक रिटर्न

Updated on 16-09-2023 04:44 PM
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के पास 11 लिस्टेड कंपनियां हैं। इस फाइनेंशियल ईयर में इनमें से केवल एक कंपनी ने निगेटिव रिटर्न दिया है। बाकी 10 कंपनियों के शेयरों में इस दौरान 68 परसेंट तक तेजी आई है। देश की सबसे वैल्यूएबल फर्म रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) अंबानी की फ्लैगशिप कंपनी है जबकि जियो फाइनेंशियल (Jio Financial) की हाल में लिस्टिंग हुई है। जानिए अंबानी की किस कंपनी ने इस फाइनेंशियल ईयर में सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है और किसने निराश किया है।

इस लिस्ट में पहले नंबर पर आलोक इंडस्ट्रीज है। इसके शेयरों ने इस साल अब तक 68 परसेंट रिटर्न दिया है। रिलायंस ने इस कंपनी को दिवालिया प्रक्रिया में खरीदा था। इस लिस्ट में नेटवर्क 18 मीडिया एंड एंटरटेनमेंट दूसरे नंबर पर है। इसके शेयरों ने इस फाइनेंशियल ईयर में 58 परसेंट रिटर्न दिया है। डेन नेटवर्क्स ने 57%, हैथवे केबल एंड डेटाकॉम ने 36%, हैथवे भवानी केबलटेल एंड डेटाकॉम ने 30%, स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल ने 26%, रिलायंस इंडस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर ने 24%, जस्टडायल ने 23%, टीवी18 ब्रॉडकास्ट ने 21% और रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 5% रिटर्न दिया है। हाल में लिस्ट हुए जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने -4.73 परसेंट रिटर्न दिया है।

मुकेश अंबानी की नेटवर्थ

मुकेश अंबानी भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक वह 92.1 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 4.94 अरब डॉलर की गिरावट आई है। इस लिस्ट में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) 65.9 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 19वें नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में सबसे ज्यादा 54.7 अरब डॉलर की गिरावट आई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.