कांग्रेस के मंच पर अपमान से आहत शशि थरूर दिल्ली बैठक में नहीं जाएंगे, कोच्चि में राहुल गांधी ने भी नहीं लिया था नाम

Updated on 23-01-2026 12:20 PM
तिरुवनंतपुरम : कांग्रेस सांसद शशि थरूर कांग्रेस आलाकमान की ओर से 23 जनवरी को केरल विधानसभा चुनाव को लेकर बुलाई गई दिल्ली की बैठक शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कोच्चि के महापंचायत कार्यक्रम में राहुल गांधी की मौजूदगी में अपने अपमान के बाद उन्होंने यह फैसला किया। यह जानकारी उन्होंने आधिकारिक तौर से नहीं दी है। थरूर इस समय कांग्रेस की राज्य और केंद्रीय दोनों नेतृत्व से नाराज हैं। उनके करीबियों का कहना है कि पार्टी उनके योगदान को नजरअंदाज कर रही है।

प्रोटोकोल तय होने के बाद बदला क्रम

केरल विधानसभा चुनाव से पहले केरल कांग्रेस में घमासान मचा है। इस घमासान के सेंटर में तिरुवनंतपुरम के कांग्रेस सांसद शशि थरूर हैं, जिन्हें लगातार पार्टी के नेता ही निशाना बना रहे हैं। कुछ दिन पहले कोच्चि में कांग्रेस ने महापंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें राहुल गांधी भी मौजूद थे। कार्यक्रम से पहले यह तय किया गया कि वरिष्ठता को देखते हुए शशि थरूर के भाषण के बाद सिर्फ राहुल गांधी का भाषण होगा। महापंचायत में वक्ताओं का क्रम भी तय था, इसके बावजूद शशि थरूर के भाषण के बाद अन्य वक्ताओं की लाइन लगा दी। राहुल गांधी भी अंत में बोले, मगर उन्होंने मंच पर मौजूद शशि थरूर का नाम भी नहीं लिया। यह राहुल गांधी की चूक थी या संकेत, इस घटनाक्रम ने शशि थरूर की नाराजगी को और बढ़ा दिया।

लिटरेचल फेस्टिवल में व्यस्त हैं थरूर

बताया जाता है कि महापंचायत में बैठने के क्रम में भी कांग्रेस सांसद की सीनियॉरिटी को दरकिनार किया गया था। शशि थरूर ने इसे अपमान बताते हुए केरल विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा के लिए पार्टी हाईकमान की बुलाई गई बैठक से दूर रहने फैसला किया है। वह इस दौरान कालीकट में हो रहे केरल लिटरेचल फेस्टिवल में शामिल होंगे। बता दें कि पीएम मोदी की तारीफ करने वाले शशि थरूर के कारण कांग्रेस नेतृत्व असहज महसूस कर रहा है। इसकी शुरुआत पहलगाम हमले से हुई, जब थरूर ने इंटेलिजेंस चूक के आरोपों पर मोदी सरकार को क्लीन चिट दे दी। ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेश जाने वाले संसदीय प्रतिनिधिमंडल में शशि थरूर के चयन पर कांग्रेस ने सवाल उठाए।

मोदी सरकार की तारीफ से आए निशाने पर

इसके बाद कई मौके आए, जब विदेश नीति और सुरक्षा के मुद्दे पर शशि थरूर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की प्रशंसा करते नजर आए। इस कारण वह अपने पार्टी के नेताओं उदित राज और जयराम रमेश के सीधे निशाने पर भी आए। हाल में ही उन्होंने गौतम गंभीर के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने इशारों में पीएम मोदी की सराहना कर दी। सूत्रों के अनुसार, केरल कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने थरूर को विधानसभा चुनाव से अलग रखने के लिए हाईकमान को राजी कर लिया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद थरूर ने खुद कांग्रेस के बैठकों से दूरी बना ली।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.