जया बच्चन पर शत्रुघ्न सिन्हा का पलटवार सुन खूब बजी तालियां और सीटियां, पपाराजी के गंदे कपड़ों पर किया था कॉमेंट

Updated on 11-12-2025 02:49 PM
हाल ही में जया बच्चन का वो कॉमेंट काफी चर्चा में रहा जिसमें उन्होंने पपाराजी के गंदे कपड़ों पर कॉमेंट किया था। एक इवेंट में जया बच्चन ने पपाराजी कल्चर की काफी कड़े शब्दों में आलोचना की थी और उनके एजुकेशन से लेकर उनके पहनावे पर भी सवाल उठाया था। अब शत्रुघ्न सिन्हा ने जया बच्चन की कही बातों से ठीक उल्टी बातें की हैं, जिसे एक्ट्रेस पर उनका पलटवार माना जा रहा है।

हाल ही में मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने जया बच्चन के बयान पर रिएक्शन दिया। एक्टर ने कुछ ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर वहां तालियों की गड़गड़ाहट होने लगी।

'आप लोग पैंट भी अच्छी पहनते हैं और शर्ट भी अच्छी पहनते हैं'

शत्रुघ्न सिन्हा एक वीडियो क्लिप में कहते दिख रहे हैं, 'आप लोग पैंट भी अच्छी पहनते हैं और शर्ट भी अच्छी पहनते हैं। आप लोग बहुत अच्छे हैं।' इस दौरान वहां इवेंट में उनके साथ मौजूद पूनम ढिल्लों उनकी इस बात पर हंसने लगीं। वहीं वहां चारों तरफ हंसी भी गूंज उठी।

जया बच्चन ने कही थी ये बातें

बता दें कि हाल ही में एक इवेंट में जया बच्चन ने पपाराजी को लेकर कहा था, 'बाहर ये जो लोग टाइट, कपड़े पहने हुए और हाथों में मोबाइल फोन लिए हुए हैं। उन्हें लगता है कि सिर्फ मोबाइल होने की वजह से वे आपकी तस्वीरें ले सकते हैं और जो पिक्चर कहते हैं। ये लोग किस तरह के हैं? कहां से आते हैं, किस तरह की शिक्षा है, क्या बैकग्राउंड है? ये कौन लोग हैं?'

अमिताभ और शत्रुघ्न सिन्हा की दोस्ती में दरार

यहां ये भी बता दें कि एक जमाने में अमिताभ और शत्रुघ्न सिन्हा की दोस्ती की मिसाल दी जाती थी लेकिन फिर एक वक्त ऐसा आया कि उन्होंने एक-दूसरे के साथ काम न करने की कसम खा ली। बताया जाता है कि जब अमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक की शादी की मिठाई भेजी तो शत्रुघ्न सिन्हा ने उसे दरवाजे से ही लौटा दिया था। अमिताभ और शत्रुघ्न सिन्हा ने 70 के दशक में फिल्मी पर्दे पर जमकर राज किया था, लेकिन दुर्भाग्य से उनके बीच कुछ गलतफहमियां हुईं और इस जोड़ी ने एक-दूसरे से बात करना बंद कर दिया था। शत्रुघ्न की बायोग्राफी 'एनीथिंग बट खामोश' में भी इन बातों का उन्होंने जिक्र किया है। फिल्मों को लेकर कॉम्पिटिशन के अलावा ये भी कहा गया कि उनके बीच एक एक्ट्रेस की वजह से रिश्ता खराब हुआ था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.