चीन में 12 दिनों से गोल-गोल चक्कर लगा रही भेड़ें कयामत का इशारा? लोग कह रहे यहीं से खुलेगा नरक का दरवाजा
Updated on
19-11-2022 05:16 PM
बीजिंग: चीन के भीतरी मंगोलिया के क्षेत्र में भेड़ों का एक झुंड पिछले दो सप्ताह से लगतार घूमे जा रहा है। भेड़ें इस दौरान रुक भी नहीं रही हैं। ये किसी जॉम्बी की तरह बस चले जा रही हैं। CCTV फुटेज से पता चला है कि पेन नंबर 13 में रहने वाला झुंड लगभग दो सप्ताह से गोल-लोग चक्कर लगा रहा है। भेड़ों का यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। इस खौफनाक फुटेज को देख कर कई लोग डरे हुए हैं। वह इसे 'प्रलय का संकेत' मान रहे हैं। इन भेड़ों की मालकिन मिआओ ने कहा कि जानवरों का अजीबोगरीब व्यवहार कुछ भेड़ों से शुरू हुआ था। धीरे-धीरे पूरा झुंड घूमने लगा।मिआओ के फार्म पर भेड़ों के 34 बाड़े हैं। लेकिन 13वें नंबर के बाड़े की भेड़ों का ही ये अजीबोगरीब व्यवहार देखने को मिला है। कुछ का मानना है कि यह भेड़ों का सामान्य व्यवहार है, लेकिन दूसरों को लगता है कि इन अजीबोगरीब हरकतों के पीछे कुछ और भी खतरनाक हो सकता है। सोशल मीडिया पर भेड़ों के घूमने का वीडियो जब आया तो कुछ लोग इसे कयामत के संकेत की तरह देखने लगे। एक यूजर ने इसे सर्वनाश की मंगोलियाई भेड़ के रूप में बताया। वहीं, दूसरे ने कहा, 'अभी नहीं, सर्वनाश का रहस्य बचा है।'