Shehnaaz Gill बोलीं- सिंगल हिरोइन की मूवी में हीरो सारा क्रेडिट ले जाते हैं, मुझे चाहिए राधिका आप्टे जैसे रोल

Updated on 25-04-2023 08:47 PM
सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में कई कलाकार नजर आए। इन सितारों की लिस्ट में जहां साउथ सिनेमा के जगपति बाबू और वेंकटेश जैसे कलाकार नजर आए वहीं सलमान खान से क्लोज बॉन्ड शेयर करने वाले कई और एक्टर्स दिखे। इन सितारों की भीड़ में से एक शहनाज गिल भी थीं, जो 'बिग बॉस 13' के दौरान से ही सलमान खान की चहेती बन चुकी हैं। शहनाज गिल ने ETimes से सलमान खान की इस फिल्म के ऑफर को लेकर बातचीत की और इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि वो फ्यूचर में किस तरह के रोल करना चाहेंगी। शहनाज ने बतौर पंजाबी एक्ट्रेस से लेकर घर-घर तक अपनी पहचान बनाने वाली अपनी इस खास जर्नी को लेकर भी बातें कीं।
आप अपनी जर्नी को कैसे देखती हैं? पंजाब की कटरीना कैफ से लेकर शहनाज गिल बनने तक का ये सफर कैसा रहा?
मुझे लगता है कि अपनी कड़ी मेहनत का फल मुझे मिल रहा है और ये मैं आगे भी जारी रखूंगी। मैं खुद पर बहुत मेहनत कर रही हूं और मैं चाहती हूं कि अपनी अलग आइडेंटिटी से पहचानी जाऊं।
ये आपमें जो एक सहज सा कॉन्फिडेंस है उसका सोर्स क्या है?
मुझे लगता है कि ईश्वर ने हर किसी को एक न एक टैलेंट दिया है और मुझे लगता है यही कॉन्फिडेंस ही मेरा टैलेंट है।

आपके हिसाब से सलमान खान और आपमें किस तरह की समानता है?
हम दोनों भी मल्टी टैलेंटेड हैं। हम गा भी सकते हैं और एक्टिंग भी कर सकते हैं। मैं जल्द ही प्रड्यूसर भी बन जाऊंगी। वह खूब सारी मस्ती करते हैं और उनके साथ काम करना काफी फ़न भरा होता है।क्या रिएक्शन था जब सलमान खान ने आपको 'किसी का भाई किसी की जान' ऑफर किया?
सलमान खान आपको कॉल करें ये बड़ी बात है। और उन्होंने इतनी सारी लड़कियों के बीच मेरे बारे में सोचा ये भी काफी स्पेशल था। उन्होंने हमेशा मुझे सपोर्ट किया है और मेरी केयर की है। फिल्म में भी मैं वैसी ही हूं जैसी रियल लाइफ में रहती हूं।
आप किस तरह की फिल्मों में काम करना चाहती हैं आगे?
मैं वैसी फिल्में करना चाहती हूं जिससे लोग जुड़ाव महसूस कर सकें। मैं हर तरह के कैरेक्टर करना चाहती हूं। मैं उस तरह के कैरक्टर्स और फिल्में करना चाहती हूं जैसी राधिका आप्टे किया करती हैं। ये चैलेंजिंग होते हैं लेकिन आपके लिए अच्छी इमेज भी क्रिएट करते हैं।क्या आपको ऑर फिल्मों के ऑफर्स मिल रहे हैं? क्या आप फिल्मों में लीड रोल और सोलो हिरोइन के तौर पर खुद को देखना चाहती हैं?
मुझे ऑफर मिल रहे हैं, लेकिन ये ऑफर अच्छे होने चाहिए न? भगवान करे मुझे सिर्फ सोलो हिरोइन्स के ही रोल मिले, लेकिन मैं कैरक्टर्स रोल भी करना पसंद करूंगी। सिंगल हिरोइन की फिल्मों में हीरो सारा क्रेडिट उड़ा ले जाते हैं।

आपको सलमान को एक एक्टर, सिंगर या प्रड्यूसर के तौर पर कोई एक चुनना हो तो क्या चुनेंगी?
मैं एक्टर को रूप में उन्हें चुनूंगी। सारी दुनिया उनकी स्टाइल पर मरती है। वह अगर चलते भी हैं तो लोगों की गर्दन उनकी तरफ ही मुड़ जाती हैं। स्वैग से करेंगे सबका स्वागत।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.