देवउठनी एकादशी से शहनाइयों की गूंज पिछले साल के मुकाबले इस बार मुहूर्त कम, लेकिन शादियां ज्यादा होंगी

Updated on 01-11-2022 05:12 PM

देवउठनी एकादशी 4 नवंबर से शादियों की धूम मच जाएगी। यह सिलसिला जून अंत तक चलेगा। इस बार 8 महीने में 50 श्रेष्ठ मुहूर्त हैं। लेकिन पाती के लगन, जैन और सिख समाज की परंपराओं से होने वाले विवाहों का सिलसिला लगातार चलेगा। देवउठनी एकादशी को अबूझ मुहूर्त में सामूहिक विवाहों के अलावा उन जोड़ों का पाणिग्रहण होगा जिनकी राशि से शादी की तारीख नहीं मिल रही।

देवउठनी एकादशी 4 नवंबर को है। इसके साथ ही शहनाइयों की गूंज शुरू होगी। ज्योतिषियों के अनुसार आगामी देवशयनी एकादशी के पहले 28 जून 2023 तक शादियां चलेंगी। सनातनी पंचांगों के अनुसार 4 नवंबर के बाद 26 नवंबर को दोपहर शुक्र उदय होने के बाद शादी के आयोजनों की संख्या बढ़ेगी। पिछले दो साल के मुकाबले इस बार कम मुहूर्त हैं।

2020-21 में 59 मुहूर्त थे तथा 2021-22 में 65 मुहूर्तों में शादियां हुईं थी। सिख समाज के समाजसेवी जसमिंदरसिंह ठकराल के अनुसार सिख समाज में केवल श्राद्धपक्ष और शहीदी पर्वों पर शादी नहीं होती। नवंबर में भी अनेक शादियां होंगी।

जैन समाज के समाजसेवी जम्बू जैन धवल का कहना है कि नवंबर में अनेक शादियां होंगी। 1 नवंबर के बाद जैन समाज में 1 से 8 तक अष्टान्हिका पर्व, 9 को सर्वार्थ सिद्धि, 14 व 15 को पुष्य नक्षत्र, 20 को सर्वार्थ व अमृत सिद्धि, 29 को द्विपुष्कर योग हैं।

मई 2023 में सबसे ज्यादा 17 विवाह के मुहूर्त
शुक्र उदय के बाद बढ़ेंगे आयोजन देवउठनी एकादशी पर शुक्र अस्त लेकिन अबूझ मुहूर्त की शादियां होंगी। ज्योतिषियों का कहना है शुक्र के अस्त होने से 4 नवंबर के बाद 26 नवंबर से शादियों के मुहूर्त शुरू होने से शादी के आयोजनों की संख्या बढ़ेगी। नवंबर दिसंबर में केवल दो-दो मुहूर्त ही हैं।

गुरु के कारण कन्याओं के विवाह में दोष नहीं
पं. आनंदशंकर व्यास के अनुसार के अनुसार गुरु स्वयं की राशि में उदित है। इस कारण कन्याओं को गुरु बल रहेगा। जिनके 4, 8 वें, 12 वें गुरु उन्हें भी दोष नहीं रहेगा। कन्या के विवाह के लिए गुरु, बालक के विवाह के लिए सूर्य देखा जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
भोपाल। सड़कों पर हूटर और बत्ती लगाकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस अब सख्त रुख अपनाने वाली है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर प्रदेशभर में 1…
 02 August 2026
 भोपाल। भोपाल की जनता को स्वच्छ पानी के स्थान पर सीवेज युक्त दूषित जल पीने के लिए मजबूर किया जारहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य…
 02 August 2026
भोपाल। स्टूडेंट्स के एजुकेशनल रिकॉर्ड को डिजिटल, सुरक्षित और एक मंच पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन स्टूडेंट ID' पहल की शुरुआत की है। इसके तहत…
 02 August 2026
भोपाल। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण राजपूत के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी में देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर नशे में धुत दो युवकों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। भानपुर ब्रिज के पास…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की गुणवत्ता और नाप-तौल में हो रही धांधली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा…
 02 August 2026
 भोपाल। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने नई व्यवस्था लागू की है।…
 02 August 2026
भोपाल। भोपाल से दक्षिण भारत का हवाई कनेक्शन लगातार कमजोर हो रहा है। चैन्नई, तिरूपति एवं कोच्चि तक लंबे समय से उड़ान नहीं है। हाल ही में बेंगलुरू उड़ान के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक अनोखा और अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने आया। आकाशवाणी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
Advt.