आधी रात को ओटीटी पर रिलीज हुई 'शहजादा', जानिए कैसे और कहां देखें कार्तिक आर्यन की फिल्‍म

Updated on 15-04-2023 07:55 PM
कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्‍म 'शहजादा' बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। 17 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर महज 30.63 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया। लेकिन अब यह फिल्‍म ओटीटी पर रिलीज हो रही है। बीते कुछ साल में यह देखा गया है कि कई फिल्‍में थ‍िएटर में भले ही फ्लॉप साबित हो गईं हो, लेकिन ओटीटी पर उन्‍हें जमकर देखा जाता है। आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' से लेकर अजय देवगन की 'रनवे 34' इसका बड़ा उदाहरण हैं। ऐसे में बहुत संभव है कि कार्तिक आर्यन की यह फिल्‍म ओटीटी प्‍लेटफॉर्म नेटफ्ल‍िक्‍स पर रिलीज के बाद धमाल मचाए और टॉप ट्रेंड में आ जाए।

Shehzada OTT Release Date: 'शहजादा' सिनेमाघरों में रिलीज के 56 दिनों के बाद ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। यह फिल्‍म 14 अप्रैल को नेटफ्ल‍िक्‍स पर रिलीज हुई है। इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो मैसेज के जरिए कार्तिक आर्यन और कृति सेनन ने खुद इसकी घोषणा की है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा गया, 'अब कोई बात सीक्रेट नहीं रखी जाएगी। कार्तक आर्यन और कृति सेनन ने कह दिया है। 'शहजादा' नेटफ्लिक्‍स पर आधी रात को आ रही है।'

'शहजादा' को OTT पर कब और कैसे देखें

When and Where to Watch Shehzada on OTT: 'शहजादा' नेटफ्लिक्स पर 14 अप्रैल की आधी रात को रिलीज हो चुकी है। यह तीन साल पहले रिलीज हुई अल्‍लू अर्जुन और पूजा हेगड़े की सुपरहिट फिल्‍म 'अला वैकुंठपुरमलो' की रीमेक है। ओटीटी पर फिल्‍म देखने के लिए आपके पास Netflix का सब्‍सक्र‍िप्‍शन होना चाहिए। मोबाइल पर फिल्‍म देखने के लिए आप 149 रुपये का भुगतान कर एक महीने का सब्‍सक्र‍िप्‍शन ले सकते हैं। जबकि स्‍मार्ट टीवी या कंप्‍यूटर पर HD में इसे देखने के लिए आपको कम से कम 199 रुपये देकर एक महीने का सब्‍सक्रिप्‍शन लेना होगा।

'शहजादा' की कहानी और कास्‍ट

'शहजादा' का डायरेक्‍शन डेवडि धवन के बेटे और वरुण धवन के भाई रोहित धवन ने किया। फिल्‍म में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन के अलावा, रोनित रॉय, परेश रावल, मनीषा कोइराला, राजपाल यादव, सचिन खेडेकर, अंकुर राठी और सनी हिंदुजा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्‍म की कहानी एक लड़के की है, जिसे भरी जवानी में पता चलता है कि वह शहर के सबसे अमीर बिजनसमैन का बेटा है। उसका असली परिवार खतरे में है। अब उस लड़के को अपने हक का प्‍यार भी चाहिए और उसे अपने परिवार को दुश्‍मनों से भी बचाना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.