शेख हसीना ने भारत को बताया सच्चा दोस्त, PM मोदी की भी खूब तारीफ

Updated on 04-09-2022 06:34 PM
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने रूस-यूक्रेन संघर्ष के बाद पूर्वी यूरोप में फंसे अपने देश के छात्रों को बचाने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में की गई पहल की सराहना की है। न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री हसीना ने मोदी सरकार के वैक्सीन मैत्री कार्यक्रम की भी तरीफ की है, जिसके तहत पड़ोसी देशों को कोविड-19 वैक्सीन प्रदान की गई।

पीएम हसीना ने दोनों दोनों पड़ोसियों के बीच घनिष्ठ सहयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मतभेद हो सकते हैं लेकिन बातचीत के जरिए इसका समाधान निकाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों में भारत और बांग्लादेश ने ठीक वैसा ही किया है।

प्रधानमंत्री शेख हसीना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के समर्थन से बांग्लादेशी नागरिकों को मदद मिली है। उन्होंने कहा कि युद्धग्रस्त यूक्रेन से बांग्लादेश के छात्रों को बाहर निकालने के लिए उन्होंने हमारी काफी मदद की। हसीना ने कहा, "मैं वास्तव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपनी तरफ से धन्यवाद व्यक्त करना चाहती हूं।  उन्होंने रूस और यूक्रेन के बीच इस युद्ध के दौरान हमारे कई छात्रों को भारतीय छात्रों के साथ वहां से निकालने में मदद की। आपने संकट के समय में दोस्ती दिखाई। मैं इस पहल के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देती हूं।"

कोरोना महामारी के दौरान भारत सरकार द्वारा चलाए गए वैक्सीन मैत्री कार्यक्रम की भी उन्होंने सराहना की। शेख हसीना ने कहा, "मैं वास्तव में इस पहल के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देती हूं। उन्होंने न केवल बांग्लादेश, बल्कि कुछ दक्षिण एशियाई देशों को भी टीके दिए। यह वास्तव में बहुत मददगार रहा। यह वास्तव में एक विवेकपूर्ण पहल है। इसके अलावा भी हमने अपने पैसे से भारत से टीके खरीदे।" शेख हसीना ने अपने देश के टीकाकरण कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी। बांग्लादेश ने अपनी 90 प्रतिशत आबादी को कोविड-19 के टीके दिए हैं। 

शेख हसीना ने भारत को सच्चा दोस्त बताया। उन्होंने कहा कि भारत जरूरत की घड़ी में बांग्लादेश के साथ सदैव खड़ा था। उन्होंने कहा, "हम हमेशा 1971 के युद्ध के दौरान भारत के योगदान को याद करते हैं। इसके अलावा 1975 में जब हमने अपने परिवार के सभी सदस्यों को खो दिया तो तत्कालीन प्रधानमंत्री ने हमें भारत में आश्रय दिया।''


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 May 2026
तेहरान/बीजिंग: होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक चीन के स्वामित्व वाले तेल टैंकर पर हमला हुआ है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने के बाद किसी चीनी टैंकर पर यह पहला…
 08 May 2026
केप वर्डे: घातक वायरस के प्रकोप की चपेट में आए एक जहाज से हंतावायरस से संक्रमित दो लोगों और एक अन्य संदिग्ध व्यक्ति को सुरक्षित निकाल लिया गया है और अब…
 08 May 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका सेना ने कहा है कि उसने ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। अमेरिकी सेनी ने बताया कि ये हमले आत्मरक्षा में किए गए थे। हमलों में ईरान…
 08 May 2026
ढाका: पश्चिम बंगाल में हुए हालिया विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीत की गूंज बांग्लादेश में भी सुनाई दे रही है। बांग्लादेश में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी…
 08 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की वायु सेना (PAF) ने कहा है कि पिछले साल मई में हुए सैन्य टकराव के दौरान भारत के 8 लड़ाकू विमानों को नष्ट कर दिया था। पाकिस्तानी वायु…
 08 May 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना के ईरान पर ताजा हमलों के बाद दोनों देशों के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। ईरान ने अमेरिकी सेना पर होर्मुज जलडमरूमध्य में दो जहाजों और आम…
 08 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने पिछले साल मई संघर्ष के बाद दर्जन भर मिसाइल टेस्ट करने के दावे किए हैं। एनबीटी ऑनलाइन से भारतीय सुरक्षा सूत्रों ने कहा है कि कुछ मिसाइल टेस्ट…
 07 May 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ समझौता बहुत मुमकिन बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में ईरान के साथ अमेरिका "बहुत अच्छी बातचीत" हुई है, लेकिन…
 07 May 2026
पेरिस: विमानवाहक पोत सहित फ्रांस का नौसेनिक बेड़ा स्वेज नहर के दक्षिण और लाल सागर की तरफ बढ़ रहा है ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए फ्रांस-ब्रिटेन की संयुक्त योजना के तहत…
Advt.