शेखर कपूर के रसोइए ने तैयार कर डाली 'मिस्टर इंडिया 2' की स्क्रिप्ट, सुबह 6 बजे से शुरू किया और 8 बजे रेडी

Updated on 12-02-2024 05:07 PM
फिल्ममेकर शेखर कपूर के घर काम करने वाले नौकर नीलेश ने 'मिस्टर इंडिया 2' की स्क्रिप्ट तैयार कर ली है। खाना बनाने में माहिर नीलेश ने AI की मदद से 'मिस्टर इंडिया 2' की पूरी कहानी लिख डाली है। फिल्ममेकर शेखर कपूर ने नीलेश की ये शानदार कहानी खुद सुनाई है। उन्होंने बताया कि नीलेश 11वीं फेल है, लेकिन इतनी कम पढ़ाई-लिखाई के बावजूद उसने AI की मदद से एक घंटे से भी कम समय में 'मिस्टर इंडिया' के सीक्वल की स्क्रिप्ट तैयार कर डाली।

शेखर ने नीलेश की एक तस्वीर एक्स (पहले ट्विटर था) पर शेयर की और बताया कि वह पिछले 18 साल से उनके घर का हिस्सा रहा है। एक्टर और फिल्ममेकर ने बताया कि वो एक कुक है, हाउस बॉय है अब काफी हद तक मेरा दोस्त भी है। उन्होंने बताया कि नीलेश ने आगे पढ़ाई जारी रखने से इन्कार कर दिया था।

'7 बजे फिल्म मिस्टर इंडिया 2 के लिए कहानी लिखना शुरू'

शेखर ने अपने ट्वीट में लिखा, '6 बजे सुबह उसे अचानक गूगल जेमिनी के बारे में पता लगता है और 7 बजे वो फिल्म मिस्टर इंडिया 2 के लिए कहानी लिखना शुरू करता है और 8 बजे वह मुझसे पूछता है कि क्या इसे पढ़ेंगे? मैं हैरान रह गया। द ग्रेट न्यू AI का रिवॉल्यूशन ये है।'

AI टूल्स की क्षमता देखकर फिल्ममेकर हैरान हैं

क्रिएटिव कॉन्टेंट को लेकर AI टूल्स की क्षमता देखकर फिल्ममेकर हैरान हैं और सोशल मीडिया यूजर्स भी अचंभे में हैं और खुश हैं। वहीं कुछ लोग AI टेक्नोलॉजी को सही नहीं मान रहे। बता दें कि पिछले साल हॉलीवुड के कई स्क्रिप्ट राइटर्स और एक्टर ने AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के खिलाफ आवाज उठाई है। उनका मनना है कि ऐसा रहा तो आनेवाले समय में इंसानों से उनका काम छिन जाएगा। हाल ही में बिग बी ने भी इसके खिलाफ अपनी नाराजगी सोशल मीडिया पर जताई थी।

साल 1987 में रिलीज हुई 'मिस्टर इंडिया' हिट रही

'मिस्टर इंडिया' साल 1987 में रिलीज हुई थी, जिसे शेखर कपूर ने ही डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में अनिल कपूर, श्रीदेवी, सतीश कौशिक जैसे कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म में अनिल कपूर के पास एक ऐसी घड़ी थी, जिसे पहनते ही वो किसी को भी नजर नहीं आते थे जबकि वो सबके देख सकते थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.