अफगानिस्तान में शियाओं का फिर कत्लेआम

Updated on 30-09-2022 07:05 PM

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शिया बहुल इलाके में शुक्रवार तड़के बम ब्लास्ट हुआ। इसकी चपेट में आने से 19 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हुए हैं। तालिबान की ओर से नियुक्त प्रवक्ता खालिद जदरान ने बताया कि दशती बारची इलाके में शुक्रवार सुबह यह विस्फोट हुआ। इस क्षेत्र में अधिकतर अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक शिया समुदाय के लोग रहते हैं। विस्फोट की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

रिपोर्ट के मुताबिक, दशती बारची इलाके में एक एजुकेशन सेंटर में आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। मृतकों और घायलों में ज्यादातर हाई स्कूल के छात्र और छात्राएं हैं। ये बच्चे यहां पर यूनिवर्सिटी एंट्रेस एग्जाम की तैयारी कर रहे थे। इसे काज हायर एजुकेशन सेंटर के तौर पर जाना जाता है, जो बच्चों को कॉलेज एंट्रेस एग्जाम की तैयारी कराता है। 

'छात्रों से भरे कमरे को निशाना बनाना शर्मनाक'
अफगानिस्तान के लिए अमेरिकी प्रभारी करेन डेकर ने ट्वीट करके हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा, 'परीक्षा देने वाले छात्रों से भरे कमरे को निशाना बनाना शर्मनाक है। सभी छात्रों को शांति से और बिना किसी डर के पढ़ाई करने का अधिकार है। हम पीड़ितों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं और मृतकों के परिवारों के प्रति शोक जाहिर करते हैं।'

हाल ही में मस्जिद के पास हुआ था धमाका
सालभर पहले अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता पर काबिज होने के बाद से इस तरह के एक के बाद कई हमले हुए हैं। इसी महीने 23 तारीख को काबुल में एक मस्जिद के पास कार बम विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई बच्चों समेत 41 अन्य घायल हो गए थे। शहर के राजनयिक क्षेत्र में इस विस्फोट के बाद आसमान में काला धुंआ छा गया और इस दौरान कई मिनट तक गोलियों की आवाज सुनी गई। मस्जिद के समीप सड़क के किनारे विस्फोटकों से लदी गाड़ी खड़ी की गई थी और जुमे की नमाज के बाद नमाजी जब मस्जिद से बाहर आ रहे थे तब उसमें विस्फोट कराया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.