सलमान खान के साथ काम करने को लेकर शिफ्ट वर्कर्स रहते हैं बेहद खुश, यहां से होती है इनकी डबल कमाई

Updated on 11-04-2023 10:26 PM
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के बारे में कहा जाता है कि वो काफी दिलदार हैं और दूसरों की मदद करने की बात जब भी आती है तो वो किसी भी हद तक चले जाते हैं। वैसे तो फिल्म इंडस्ट्री में कई बड़े स्टार्स हैं और जब वे फिल्मों में काम करते हैं तो छोटे लेवल से लेकर बड़े लेवल की टीम उनके साथ काम करती है। हालांकि कहा जाता है कि दूसरों की हेल्प के लिए हमेशा तैयार रहने वाले सलमान खान के साथ डेली वेज पर काम करने वाले लोग काफी खुश रहते हैं और इसकी कुछ खास वजहें भी हैं। कहते हैं कि सलमान खान की ये कोशिश रहती है कि उनके साथ काम करने वाले लोग फायदे में रहे।

बताया जाता है कि डेली वेजेज पर काम करने वाले शिफ्ट वर्कर्स Salman Khanके साथ काम करने को लेकर काफी खुश होते हैं। जब इसके पीछे वजहों के बारे में पूछा गया तो सूत्र ने बताया, 'डेली वेज वर्कर्स की बाकी फिल्मों की तुलना में सलमान खान की फिल्म से डबल कमाई होती है। डेली वेजेज वर्कर्स की 8 घंटे की शिफ्ट होती है और जब भाई 4-5 घंटे लेट से पहुंचते हैं तो शूटिंग आगे बढ़ जाती है। इस वजह से वर्कर्स को जितना मिलना चाहिए उससे कहीं अधिक फायदा मिलता है।'

'भाई चाहते हैं कि उनके आसपास के लोगों की लाइफ बेहतर रहे'

हालांकि, सलमान खान की लेट एंट्री का मतलब मेकर्स के लिए नुकसान है, लेकिन टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में बताया गया कि प्रड्यूसर्स सलमान खान की फिल्म से जो प्रॉफिट कमाता है वो शिफ्ट में डेली वेजेज वर्कर्स की कमाई से कहीं अधिक होता है। सूत्र ने ये भी बताया, 'भाई चाहते हैं कि उनके आसपास के लोगों की लाइफ बेहतर रहे। इनफैक्ट बहुत सारे लोग उनके आसपास ऐसे हैं जो लंबे समय तक उनसे जुड़े रहते हैं क्योंकि वो हर किसी के साथ ऐसे व्यवहार करते हैं जैसे वो लाइफ का हिस्सा हों।'

सलमान खान करते हैं लोगों की मदद

सलमान खान अपने चैरिटेबल ट्रस्ट बीइंग ह्यूमन के तहत भी लोगों की मदद किया करते हैं। लॉकडाउन के दौरान सलमान खान के ट्रस्ट की तरफ से करीब 2500 डेली वेजेज वर्कर्स को फाइनैंशियल सपोर्ट और खाने-पीने से जुड़ी जरूरी मदद की गई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.