सोनम के लैपटॉप की शिलॉन्ग पुलिस को तलाश:डिजिटल एविडेंस समझकर कॉन्ट्रैक्टर ने फेंका

Updated on 25-06-2025 01:43 PM

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में शिलॉन्ग पुलिस को अब सोनम के लैपटॉप की तलाश है। पुलिस उसे ढूंढने के लिए मंगलवार को इंदौर के महालक्ष्मी नगर इलाके में पहुंची। टीम उस बिल्डिंग के कॉन्ट्रैक्टर-ब्रोकर शिलोम जेम्स और चौकीदार बलवीर अहिरवार को भी साथ ले गई थी, जिसमें सोनम रुकी थी।

दरअसल, पुलिस के हाथ हवाला कारोबार के इनपुट लगे हैं। अनुमान है कि सोनम के लैपटॉप में इसके लेन-देन का हिसाब मिल सकता है। इस लैपटॉप को शिलोम ने डिजिटल एविडेंस समझकर फेंक दिया था। इसके अलावा कुछ ऐसी जानकारी भी पता चली है, जिससे तांत्रिक क्रिया के चलते मर्डर का शक गहरा रहा है। ऐसे में शिलॉन्ग पुलिस अभी शिलोम जेम्स और चौकीदार बलवीर अहिरवार को लेकर इंदौर में ही रुकेगी।

30 मई से 7 जून तक लोकेंद्र के फ्लैट में रही सोनम राजा रघुवंशी की हत्या के बाद सोनम शिलॉन्ग से लौटकर इंदौर के जिस बिल्डिंग के फ्लैट में रुकी थी, उसके मालिक लोकेंद्र तोमर को 23 जून को ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया था। 24 जून को शिलॉन्ग एसआईटी ने लोकेंद्र को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 72 घंटे की पुलिस रिमांड में भेज दिया।

लोकेंद्र की बिल्डिंग के फ्लैट में सोनम 30 मई से 7 जून तक रुकी थी। ये बिल्डिंग करीब चार महीने पहले किराये पर चलाने के लिए शिलोम जेम्स ने ली थी। बलवीर यहां चौकीदार और कारपेंटर का काम करता था।

राजा के मर्डर की खबरें देखने-सुनने के बाद शिलोम को पता लगा कि विशाल ने जिस फ्लैट को किराये पर लिया था, उसमें सोनम रुकी थी। शिलोम ने यह बात लोकेंद्र को बताई। लोकेंद्र ने फ्लैट की तलाशी लेने के बाद बैग हटाने की बात कही। बाद में खुद इंदौर आया। बैग में रखे रुपए और पिस्तौल लेकर वापस चला गया। उसके कहने पर ही शिलोम ने सोनम का बैग जला दिया।

पुलिस ने लोकेंद्र, शिलोम और बलवीर को सबूत मिटाने और उनसे छेड़छाड़ करने का आरोपी बनाया है।

लोकेंद्र को ग्वालियर से लेकर शिलॉन्ग पुलिस बुधवार सुबह ही इंदौर पहुंची है। यहां शिलोम जेम्स और उसे आमने-सामने बैठकर पूछताछ की जाएगी।

बिना खोले ही फेंक दिया था सोनम का लैपटॉप शिलोम जेम्स ने पुलिस को बताया कि उसने सोनम के लैपटॉप को खोलकर देखे बिना ही फेंक दिया था। शिलोम के मुताबिक, मुझे पता था कि यह डिजिटल एविडेंस है, जिसमें मैं फंस सकता हूं। मैं नहीं चाहता था कि पुलिस को पता चले कि इंदौर में सोनम, विशाल चौहान और राज कुशवाह उसके हीराबाग स्थित जी-1 फ्लैट में रुके थे।

शिलॉन्ग पुलिस को शक है कि जो लैपटॉप सोनम इस्तेमाल कर रही थी, उसमें व्यापार और हवाला की जानकारियां थीं। वह बतौर सबूत शिलॉन्ग कोर्ट में अहम साबित हो सकता है।

आरोपियों के बीच हुए मैसेज-बातचीत का डेटा तैयार वहीं, टेक्निकल टीमों ने आरोपियों के बीच मैसेज और बातचीत का पूरा डेटा तैयार किया है। इसको शिलॉन्ग पुलिस सोनम और अन्य आरोपियों की अगली पेशी पर कोर्ट में पेश कर सकती है।

सोनम के दोस्तों की जानकारी निकाली शिलॉन्ग पुलिस ने सोनम के दोस्तों की जानकारी भी निकाली है। उसे शक है कि सोनम ने इतने बड़े हत्याकांड को अंजाम देने के पहले अपने किसी फ्रेंड से बात की होगी। हालांकि, शिलॉन्ग पुलिस ने अभी तक किसी से पूछताछ की बात नहीं कही है। जिस लड़की अलका से सोनम की गहरी दोस्ती होने की बात पता चली थी, वह भी अभी तक सामने नहीं आई है।

राजा के भाई की अपील- वकील केस का बहिष्कार करें वहीं, 24 जून को राजा रघुवंशी के परिवार ने मामले में हाईकोर्ट जाने की बात कही। राजा के बडे़ भाई सचिन रघुवंशी ने शिलॉन्ग के वकीलों से एक अपील की है कि सोनम, राज, आकाश और आनंद जघन्य हत्याकांड में शामिल हैं। किसी वकील को इन आरोपियों की पैरवी नहीं करनी चाहिए। इंदौर से भी इस मामले में किसी वकील को आगे नहीं आना चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.