कार ब्लास्ट में देवरिया के शिवा जायसवाल भी घायल, बेटे की फिक्र में दिल्ली आ रही मां, चार बहनों में अकेले भाई
Updated on
11-11-2025 01:14 PM
देवरिया: दिल्ली में लाल किला के पास हुए कार ब्लास्ट में देवरिया जिले का शिवा जायसवाल भी घायल हुए हैं। शिवा जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र के भलुअनी कस्बे का निवासी है और कस्बे में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाते है। वह दुकान के लिए कपड़ों की खरीदारी करने दिल्ली गए थे। इस हादसे की चपेट में आ गए। दिल्ली के एलएनजीपी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
परिजनों के मुताबिक, शिवा के घायल होने की जानकारी रिश्तेदार के माध्यम से मिली। फिलहाल उसकी हालत अब ठीक बताई जा रही है। खबर सुनने के बाद शिवा की मां फौरन दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। इलाके में यह खबर फैलने के बाद शिवा के शुभचिंतकों का उसके घर पर तांता लगा हुआ है।जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र के भलुअनी कस्बा निवासी शिवा जयसवाल (28)पुत्र स्वर्गीय सुभाष जायसवाल चार बहनों का अकेला भाई है। वह भलुअनी चौराहे पर ही रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाते है। बीते 9 नवंबर को वह दुकान के लिए कपड़ों की खरीदारी करने दिल्ली गए थे। शिवा की बहन भी दिल्ली रहती है। 10 नवंबर को शिवा ने दिल्ली के गांधीनगर में कपड़ों की खरीदारी की। कपड़ा खरीदने के बाद दिल्ली के अंकुर बिहार कॉलोनी भजनपुरा में रहने वाली अपनी बहन पूर्णिमा जायसवाल के घर चले गए। बहन के घर खाना खाकर थोड़ी देर रुकने के बाद दिल्ली के गोविंदपुरी कॉलोनी में रहने वाले अपने मौसेरे भाई से मिलने जा रहे थे। मगर रास्ते में ही कार ब्लास्ट की चपेट में आ गए ।
गृह मंत्री अमित शाह ने एलएनजीपी अस्पताल पहुंचकर घायल शिवा का हाल-चाल जाना। यह संयोग ही था कि वह धमाके से दूर थे। जिसकी वजह से उसे कम चोट आई है। शिवा के परिजनों ने बताया कि दिल्ली के एलएनजीपी अस्पताल में शिवा का इलाज चल रहा है और उनकी हालत अब ठीक है। शिवा की मां भाजपा महिला मोर्चा की नेता हैं। कस्बे के लोग उसकी सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं। शिवा की हालत जानने के लिए उसके घर पर लोगों का आना जाना लगा है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…