शिवराज सिंह चौहान के काफिले को कार ने मारी टक्कर, पुलिसकर्मी ताकते रहे, कार चालक फरार

Updated on 28-07-2025 11:37 AM
भोपाल। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले के वाहन को शहर के मालवीय नगर क्षेत्र में एक कार ने टक्कर मार दी। उनका काफिला राजभवन क्षेत्र से 74 बंगला स्थित आवास की ओर जा रहा था, तभी मालवीय तिराहे के पास सामने से आ रही एक कार ने कारकेड के अंतिम वाहन को टक्कर मार दी और कार चालक मौके से फरार हो गया।

भीतर बैठे लोगों को कोई चोट नहीं

हालांकि, टक्कर सामान्य थी और वाहन के भीतर बैठे लोगों को कोई चोट नहीं पहुंची। रेडियो पुलिस के प्रधान आरक्षक राजेश नारायण मौर्य की शिकायत पर अरेराहिल्स थाना पुलिस ने एक्सीडेंट का केस दर्ज किया है।

टक्कर मारने वाली कार का नंबर ट्रेस

थाना प्रभारी मनोज पटवा ने बताया कि घटना 25 जुलाई की रात 9:30 बजे की है। टक्कर मारने वाली कार का नंबर ट्रेस कर लिया गया है। केंद्रीय मंत्री के काफिला को टक्कर मारने की घटना ने सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.