शिवराज की पदयात्रा में ऑक्सफोर्ड पासआउट बहू भी साथ

Updated on 26-05-2025 11:01 AM

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा के लाडकुई गांव से रविवार को पदयात्रा की शुरुआत की। इस पदयात्रा में शिवराज की पत्नी साधना सिंह और बेटे कार्तिकेय के साथ ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी पासआउट बहू अमानत भी गांवों में पदयात्रा कर रही हैं। 

रविवार शाम 4:14 सीहोर जिले के लाडकुई गांव में पुलिस चौकी के सामने सड़क पर लगा टेंट, जिसमें केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचते हैं। साथ में शिवराज की पत्नी साधना सिंह चौहान, बडे़ बेटे कार्तिकेय और बहू अमानत भी मंच पर पहुंचते हैं।

स्थानीय विधायक रमाकांत भार्गव, आष्टा विधायक गोपाल सिंह चौहान, सीहोर विधायक सुदेश राय, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, रघुनाथ सिंह भाटी भी मंच पर मौजूद होते हैं।

मंच पर 5 कुर्सियों पर शिवराज, साधना, विधायक भार्गव सहित बीजेपी के नेता बैठते हैं। कार्तिकेय और अमानत मंच पर काफी देर तक पीछे खड़े रहते हैं। इसके बाद कार्यकर्ता कुर्सियां लगाते हैं, तब दोनों बैठते हैं। बीच-बीच में साधना सिंह और कार्तिकेय भी कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन करते हैं। स्वागत के बाद स्थानीय विधायक रमाकांत भार्गव भाषण देते हैं।

शिवराज ने जनता को बताया पदयात्रा का उद्देश्य पहली सभा में शिवराज ने पुलिस चौकी लाडकुई के सामने लगे मंच पर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत का मतलब ऐसा भारत जहां, सड़क-बिजली-पानी का जाल बिछा हो। जहां खेती उन्नत होती हो, मां-बहन-बेटियों का सम्मान हो। बच्चे ठीक से पढ़ते हों, हर परिवार रोजगार से जुड़ा हो। कोई भूखा न सोए, इलाज की बेहतर सुविधाएं हों। जिंदगी लोग आराम से बिताएं।

शिवराज ने कहा कि ये विकसित भारत मोदी जी का संकल्प है और ये विकसित भारत मेरे जीवन का मंत्र बन गया है। इसका मतलब लाडकुई और हमारे हर गांव विकसित हों। ये काम अकेले मंत्री, मुख्यमंत्री विधायक-सांसद नहीं कर सकते। सबको अपना योगदान देना होगा।

शिवराज बोले- खेतों की पूरी कुंडली बनाकर लाए हैं शिवराज ने कहा- मैं आज अकेला नहीं आया हूं। देश के जाने-माने साइंटिस्ट भी साथ आए हैं। आईसीएआर के डीजी एमएल जाट भी यहां आए हैं। ये किसानों से चर्चा करेंगे। खेती में अधिकतम उत्पादन कैसे हो, इसके लिए यहां के गांवों के खेतों की पूरी कुंडली बनाकर लाए हैं। तो कार्यक्रम कोई ऐसा कर्मकांड नहीं कि बस आंधी नहीं तूफान है, शिवराज सिंह चौहान है।

इसमें हम किसानों, आदिवासी भाइयों-बहनों, नौजवानों, पीएम आवास के हितग्राहियों से गंभीर चर्चा करने वाले हैं। जिलाधीश सहित प्रशासन के सारे मित्र बैठकर सोचेंगे कि क्या बेहतर कर सकते हैं।

एक दिन में दो-दो कार्यक्रम, किसान-वैज्ञानिक चर्चा करेंगे 29 तारीख से देश के 6 हजार कृषि वैज्ञानिक निकलने वाले हैं। सीहोर जिले में भी वैज्ञानिकों की 3 टीमें आ रहीं हैं। एक दिन में दो-दो कार्यक्रम होंगे। 10–15 गांवों के बीच में किसान और वैज्ञानिक बैठकर चर्चा करेंगे। किसानों की दिक्कतों को समझते हुए शोध किए जाएंगे।

जब विकसित भारत के लिए पैदल चलना था तो सामने बैठा परिवार आया तो ये परिवार भी आया। हमने कहा चले चलो। अब ये बहू भी देखेगी कि बड़ा परिवार है। इस बीच साधना सिंह ने टोका- बहू नहीं बेटी कहिए। शिवराज भी कहते हैं, हां...बहू नहीं बेटी।

लाड़कुई के दुर्गा चौक पर हितग्राहियों से संवाद लाड़कुई के दुर्गा चौक में दो मंच बने हैं। मुख्य मंच के बगल में मंत्री, विधायकों के लिए कुर्सियां लगी थीं। सबसे पहले कार्यक्रम स्थल पर विधायक रमाकांत भार्गव पहुंचते हैं। बगल वाले मंच पर जाकर विधायक की पट्टिका वाली कुर्सी पर बैठ जाते हैं। शिवराज परिवार के साथ जैसे ही मुख्य मंच पर पहुंचते हैं, सबसे पहले इशारा करके भार्गव को मुख्य मंच पर बुलाते हैं।

कन्या पूजन के साथ की कार्यक्रम की शुरुआत दुर्गा चौक लाड़कुई में शिवराज ने पत्नी,बेटे, बहू के साथ सबसे पहले कन्या पूजन किया। बता दें कि शिवराज ने मुख्यमंत्री रहते हुए हर कार्यक्रम की शुरुआत कन्या पूजन से करने की परंपरा शुरू की थी।

पब्लिक के सामने अफसरों से योजनाओं की जानकारी ली। दुर्गा चौक लाडकुई के कार्यक्रम में शिवराज ने मंच पर जनपद सीईओ, जल निगम और तमाम विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों से पीएम आवास, नल–जल योजना, अमृत सरोवर, रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसी योजनाओं के बारे पूछा।

पीएम आवास के हितग्राहियों से लिया फीडबैक दुर्गा चौक लाडकुई में शिवराज ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से पूछा कि पैसे पूरे मिले? किस्त मिलने में कोई दिक्कत तो नहीं आई? मकान अच्छा बना या नहीं?

हितग्राही ने कहा- पीएम आवास में पैसे कम हैं एक हितग्राही ने कहा कि पैसे तो पूरे मिल गए, लेकिन, कम पड़ रहे। शिवराज ने पूछा कि आपको एक लाख 20 हजार मिले हैं? हितग्राही ने कहा एक लाख 43 हजार मिले हैं। शिवराज ने कहा उसमें शौचालय की राशि भी है। जो मिले वो पूरे मिले हैं। बाकी आपका राशि बढ़ाने का सुझाव है। फिर हितग्राही ने कहा थोड़ा बढ़ाकर ढाई लाख कर दो।

एक हितग्राही ने आवास पर लोगों द्वारा कब्जा करने की शिकायत की। शिवराज ने कहा उसकी जांच कराकर आपकी मदद करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.