विक्की की मां रंजना जैन का महारानी गेटअप में वायरल हुआ शॉकिंग वीडियो, देखकर यूजर्स बोले- अगली राधे मां

Updated on 19-02-2024 04:56 PM
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे पति और बिजनेसमैन विक्की जैन के साथ 'बिग बॉस सीजन 17' में नजर आई थीं। लेकिन लाइमलाइट एक्ट्रेस की सास रंजना जैन ने लूट ली। ठीक उसी तरह, जैसे 16वें सीजन में के सुम्बुल तौकीर के पापा और टीना दत्ता की मां ने लूटी थी। खैर। अब विक्की जैन की मां का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह महारानी के अवतार में दिखाई दे रही हैं और लोग उन्हें देख तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

दरअसल, विक्की जैन के बड़े भाई और रेशू जैन के पति विशाल जैन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनके माता-पिता तीर्थंकर भगवान की माता वामादेवी पिता अश्वसेन का किरदार निभा रहे हैं। विक्की जैन के पापा और मम्मी, दोनों ही स्टेज पर राजा-महारानी के अवतार में, उनकी जैसे ही पोषाक पहने दिखाई दे रहे हैं।

विक्की जैन की मम्मी और पापा का वीडियो

वहीं, दूसरे वीडियो में अंकिता लोखंडे की सास के साथ एक महिला फोटो भी क्लिक करवा रही है लेकिन वह उनके बगल में नहीं, बल्कि पैर के पास बैठती है। साथ ही एक छोटी-बच्ची को भी रंजना जैन की गोद में बिठाकर फोटो क्लिक करवाती हैं। जैन धर्म में मंदिर बनने के दौरान होने वाले इस कार्यक्रम में रंजना और उनके पति ने हिस्सा लिया था। जिसका ये वीडियो है।

लोगों ने रंजना जैन के वीडियो पर किया रिएक्ट

अब रंजना जैन का रानी-महारानी वाला ये अवतार देख लोगों ने कमेंट सेक्शन में तरह-तरह के रिएक्शन दिए। एक यूजर ने लिथा, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी। अंकिता से बड़ी नौटंकीबाज तो ये लग रही है।' एक ने लिखा, 'अगली राधे मां।' एक ने लिखा, 'विक्की की मां, माताजी कब बन गई?' एक ने कहा, 'मदर इंडिया।' वहीं, कुछ ने हंसने वाले इमोजी से अपना रिएक्शन दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.