48 अधिकारी, कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस, ये है वजह

Updated on 19-10-2023 04:05 PM

बैकुण्ठपुर। कलेक्टर कोरिया एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह ने मतदान दलों के  प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले 48 अधिकारी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

निर्वाचन जैसे अति महत्वपूर्ण कार्य में मतदान दलों के प्रथम  प्रशिक्षण   से बिना उचित कारण के अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी कर्मचारियों पर कड़ी कार्यवाही हो सकती है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि गत सोमवार से जिला मुख्यालय स्थित सेंट जोसेफ विद्यालय में मतदान दलों के लिए प्रथम चरण का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है इसमें सभी अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति की पूर्व सूचना पिछले सप्ताह ही जारी कर दी गई है।



इस  प्रशिक्षण  में बिना किसी कारण के अनुपस्थित रहने वालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस जारी करते हुए  प्रशिक्षण  के नोडल अधिकारी डॉ  आशुतोष ने बताया कि कलेक्टर कोरिया से सख्त निर्देष हैं कि जवाब संतोषजनक ना पाए जाने पर निर्वाचन नियमों के तहत कठोर कार्यवाही की जाएगी। 

प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वालों अधिकारी कर्मचारियों में प्रधानपाठक अरविंद पठारी, कृपाषंकर तिवारी, भीमसिंह कंवर, आनंद प्रकाष तिर्की, आषीष कुमार सिंह, अनिल सिंह, प्रभु गोंड़, हीरालाल पटेल, मनीलाल कचटाहा, बरूण कुमार कुषवाहा, बलराम सिंह सेइदहा, दीपक कुमार साहू, मरियानुस एक्का, विजय षंकर सोनवानी, मोहन राम वनपाल, भूपेंद्र सिंह सहायक प्राध्यापक, विक्टर टोप्पो, विपिन सिंह, विनोद कुमार षर्मा, प्रभाकर दत्त मिश्रा, प्रियलेष प्रसाद, बी एल नामदेव, बीरसाय कुजूर, विनोद कुमार पैकरा, ओमप्रकाष मरकाम, षैलेन्द्र सिंह, गनपत प्रसाद उरांव, रामभुवन ठकुरिया, नरेन्द्र कुमार मिश्रा, बिजिया साहू, डी पी ष्षर्मा, रोबिन कुजूर, डा दिनेष कुमार गुप्ता, षिवचरण कुर्रे, तेजप्रताप सिंह, डॉ राहुल आर्य, सुमित उपगढ़े, दिव्य कुमार राजवाड़े, विनय कुमार विष्वकर्मा, कामता प्रसाद पाण्डेय, अविनाष कुमार सारथी, पदुमन सिंह सोन्चे, पारसनाथ राजवाड़े, रामसहाय खांडे, परीक्षित तिर्की, बहादुर राम बघेल, दिग्विजय सिंह पैकरा और दुलारसाय पण्डो षामिल हैं।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने वालों को निर्वाचन जैसे अति महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाही, कदाचरण और अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

नोटिस का जवाब तामिली के तुरंत बाद जिला पंचायत में प्रस्तुत करना होगा। अधिकारी कर्मचारियों से संतोषजनक उत्तर प्राप्त ना होने की दशा में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा कठोर कार्यवाही की जाएगी। साथ ही उन्होने बताया कि जिन अधिकारी कर्मचारियों ने किसी अपरिहार्य कारणों से प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किया है वह आगामी 21 अक्टूबर को जिला पंचायत में सुबह 10 बजे अपनी उपस्थिति देकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 October 2026
विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रावण दहन होगा। प्रदेश का सबसे बड़ा 101 फीट ऊंचा रावण रायपुर के WRS मैदान में शाम 7 बजे…
 20 October 2026
धमतरी । ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत परिवारों को उनकी संपत्ति का स्वामित्व प्रमाण उपलब्ध कराने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र एवं…
 20 October 2026
धमतरी । बच्चों का स्वस्थ बचपन, समुचित पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। इसी सोच के साथ धमतरी जिले में संचालित ‘लइका घर’…
 20 October 2026
धमतरी । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने और नागरिकों में सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने के उद्देश्य से धमतरी शहर में…
 20 October 2026
रायपुर । पंडरी के महालक्ष्मी मार्केट व्यवसायिक परिसर में रविवार को मनोहर गौशाला के रायपुर मुख्य कार्यालय और जैविक कृषि प्रोत्साहन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन हुआ। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय…
 20 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना के दूसरे दिन सोमवार को सिद्ध पद की आराधना की गई।…
 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
Advt.